छात्राओं ने सीखे साइबर अपराध से बचाव के गुर:उन्नाव में मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं और सहायता की जानकारी दी

छात्राओं ने सीखे साइबर अपराध से बचाव के गुर:उन्नाव में मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं और सहायता की जानकारी दी

उन्नाव के मोतीनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएम श्री विद्यालय में गुरुवार दोपहर मिशन शक्ति साइबर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी में छात्राओं को महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं और साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को ‘Know Your MSK, Meet Your MSK, Find Your MSK और Ask Your MSK’ के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी परेशानी या शिकायत की स्थिति में छात्राएं अपने नजदीकी मिशन शक्ति केंद्र से सहायता ले सकती हैं। ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक साइबर टीम ने छात्राओं को सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्हें साइबर स्टॉकिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, मॉर्फिंग, एआई डीपफेक, अनचाहे मैसेज और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सेक्सटॉर्शन, फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिमों के प्रति भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत करने, निजी जानकारी साझा करने और अपनी लोकेशन सार्वजनिक करने से बचना चाहिए। साइबर अपराध होने पर घबराने के बजाय चैट, फोटो, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना चाहिए और तत्काल पुलिस या संबंधित सहायता केंद्र से संपर्क करना चाहिए। छात्राओं ने अधिकारियों से पूछे सवाल संगोष्ठी के दौरान मिशन शक्ति और साइबर टीम के अधिकारियों ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। छात्राओं ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति केंद्र केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं। यहां महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को समझकर उन्हें आवश्यक परामर्श, पुलिस सहायता, साइबर सहायता और अन्य सेवाओं से जोड़ा जाता है। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, परिवार प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव समेत मिशन शक्ति और साइबर टीम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *