किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा अंतर्गत डॉक नदी में दो सगी बहनों के डूबने से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मंगलवार शाम बड़ी बहन का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है, जबकि छोटी बहन का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। दरअसल, सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे बेलवा वार्ड संख्या 3 निवासी फ़तेबुल रहमान की दो बेटियां नदी किनारे गई थीं। बड़ी बहन नदी में नहाने उतरी और गहरे पानी में डूबने लगी। उसे डूबते देख छोटी बहन ने बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों ही डूब गईं। लापता बहनों की पहचान 27 वर्षीय फरहाना बेगम (बड़ी) और 15 वर्षीय रुही नाज (छोटी) के रूप में हुई है। बड़ी बहन फरहाना बेगम का शव हुआ बरामद घटना के बाद स्थानीय लोग नदी किनारे जमा हो गए। परिजनों ने अंचल अधिकारी और टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर टाउन थाना पुलिस पहुंची और NDRF को जानकारी दी गई। सोमवार की देर रात तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह से ही SDRF की टीम खोजबीन कर रही थी। शाम को बड़ी बहन फरहाना बेगम का शव नदी से बरामद हो गया। शव मिलते ही पूरे बेलवा गांव में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं 15 वर्षीय छोटी बहन रुही नाज की तलाश अब भी गोताखोरों और NDRF टीम द्वारा जारी है। प्रशासन ने लोगों से नदी के गहरे पानी में न जाने की अपील की है। किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा अंतर्गत डॉक नदी में दो सगी बहनों के डूबने से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मंगलवार शाम बड़ी बहन का शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है, जबकि छोटी बहन का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। दरअसल, सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे बेलवा वार्ड संख्या 3 निवासी फ़तेबुल रहमान की दो बेटियां नदी किनारे गई थीं। बड़ी बहन नदी में नहाने उतरी और गहरे पानी में डूबने लगी। उसे डूबते देख छोटी बहन ने बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण दोनों ही डूब गईं। लापता बहनों की पहचान 27 वर्षीय फरहाना बेगम (बड़ी) और 15 वर्षीय रुही नाज (छोटी) के रूप में हुई है। बड़ी बहन फरहाना बेगम का शव हुआ बरामद घटना के बाद स्थानीय लोग नदी किनारे जमा हो गए। परिजनों ने अंचल अधिकारी और टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर टाउन थाना पुलिस पहुंची और NDRF को जानकारी दी गई। सोमवार की देर रात तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह से ही SDRF की टीम खोजबीन कर रही थी। शाम को बड़ी बहन फरहाना बेगम का शव नदी से बरामद हो गया। शव मिलते ही पूरे बेलवा गांव में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं 15 वर्षीय छोटी बहन रुही नाज की तलाश अब भी गोताखोरों और NDRF टीम द्वारा जारी है। प्रशासन ने लोगों से नदी के गहरे पानी में न जाने की अपील की है।

