अगर आपने अपने लोन की पूरी किस्तें चुका दी हैं और बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है। फिर भी आपकी सिबिल रिपोर्ट में वह लोन ‘एक्टिव’ या बकाया दिख रहा है, तो संभल जाएं। जब भी आप नए लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपकी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते हैं। अगर पुराना लोन रिपोर्ट में खुला दिखेगा, तो बैंक समझेगा कि आप पर अभी भी कर्ज है। इससे आपका नया लोन अटक सकता है या रिजेक्ट भी हो सकता है। 1. सबसे पहले लोन बंद होने के कागज (NOC) चेक करें क्रेडिट रिपोर्ट सुधरवाने की शुरुआत करने से पहले यह पक्का कर लें कि बैंक के रिकॉर्ड में आपका लोन पूरी तरह बंद हुआ है या नहीं 2. बैंक से संपर्क करें और लिखित सबूत मांगें क्रेडिट ब्यूरो (जैसे CIBIL, Experian) खुद से कोई रिकॉर्ड नहीं बदलते; वे वही जानकारी दिखाते हैं जो बैंक उन्हें भेजते हैं। इसलिए बैंक से बात करना बहुत जरूरी है। 3. CIBIL की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत करें अगर बैंक से बात करने के बाद भी क्रेडिट रिपोर्ट में गलती ठीक नहीं होती है, तो आप सीधे CIBIL की वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं: 4. नोडल ऑफिसर और RBI लोकपाल से शिकायत करें अगर बैंक या सिबिल 30 दिन के अंदर आपकी समस्या हल नहीं करते हैं, तो आप अपनी शिकायत ऊपर तक ले जा सकते हैं: सावधानी: सिबिल ठीक करने वाले फर्जी एजेंटों से बचें इंटरनेट या सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों से सावधान रहें जो पैसे लेकर रातों-रात सिबिल स्कोर बढ़ाने या पुराना लोन रिकॉर्ड मिटाने का दावा करते हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति या एजेंट सिबिल के सरकारी/आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव नहीं कर सकता। अपने सभी कागजात (NOC, रसीद आदि) सुरक्षित रखें और सिर्फ बैंक या CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट से ही सुधार का आवेदन करें। ———————– ये खबर भी पढ़ें… सोना इस हफ्ते 3 हजार रुपए सस्ता, ₹1.46 लाख आया: चांदी ₹10,191 गिरकर ₹2.11 लाख पर आई, जाने अपने शहरों में दाम सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 3,004 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए आ गए है। इसे पहले ये बीते हफ्ते यानी 9 अक्तूबर को 1.49 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2.21 लाख रुपए से गिरकर 2.11 लाख रुपए पर आ गए हैं। यानी इसकी कीमत में 10,191 रुपए की कम हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
लोन चुकाने के बाद सिबिल स्कोर घट रहा:नया लोन रिजेक्ट हो सकता है, जानें सिबिल रिपोर्ट सही करने की प्रोसेस

