IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका या संजू सैमसन ही करेंगे ओपनिंग? दिग्गज ने समझाई पूरी बात

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका या संजू सैमसन ही करेंगे ओपनिंग? दिग्गज ने समझाई पूरी बात

India vs New Zealand T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी। इस सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी की जगह प्लेइंग इलेवन में मुश्किल नजर आ रही है। 

India vs New Zealand T20 Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। टीम इंडिया की स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जो भारतीय सरजमीं पर अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज में वह बाहर बैठे रहे और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उनके बाहर बैठने की उम्मीद है। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने इस बात को समझाया है कि क्यों वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड दौरे पर भी सीरीज से बाहर बैठ सकते हैं।

संजू पर क्यों भरोसा कर रहा टीम मैनेजमेंट?

नायर ने यह भी एक्सप्लेन किया कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर चयनकर्ता या टीम मैनेजमेंट क्यों भरोसा कर रहा है। आपको बता दें कि संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप के बाद से इनकंसिस्टेंट रहे हैं। उन्होंने 14 पारियों में सिर्फ तीन अर्धशतक जड़े हैं। जैसे ही दो से तीन मैचों में संजू सैमसन का बल्ला नहीं चलता, उनकी आलोचना होने लगती है और वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग उठने लगती है।

जियोहॉटस्टार से बात करते हुए अभिषेक नायर ने कहा, “किसी भी खिलाड़ी का सिलेक्शन सिर्फ इंडिविजुअल प्रदर्शन के आधार पर नहीं होता। टीम में बैलेंस के हिसाब से भी उन्हें चुना जाता है और यही सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर आप आप कोच या कप्तान हो और संजू सैमसन को ड्रॉप कर सूर्यवंशी को मौका देते हो, तो वह सूर्यवंशी के करियर के लिए अच्छी हो सकता है लेकिन टीम का कल्चर खराब होगा। इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा।”

क्यों नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

अभिषेक ने कहा कि सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे। जब संजू सैमसन को रेस्ट दिया जाएगा या किसी सीरीज में जब संजू नहीं खेलेंगे तब वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि टॉप 3 में तीन लेफ्ट हैंडर हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के अलावा ईशान किशन भी शामिल हैं। कोई भी टीम मैनेजमेंट एक लेफ्टी-राइटी का कॉम्बिनेशन चाहता है, जिससे विरोधी टीम पर दबाव डाला जा सके। यही वजह है कि संजू और अभिषेक पर टीम मैनेजमेंट भरोसा कर रहा है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *