दरभंगा में रुई फैक्ट्री में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान; कोई जानी नुकसान नहीं

दरभंगा में रुई फैक्ट्री में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान; कोई जानी नुकसान नहीं

दरभंगा में मंगलवार देर शाम एक रुई फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आनन-फानन में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना सारा मोहनपुर के पास की है। फैक्ट्री संचालक के अनुसार, एक कर्मी मशीन चालू कर रहा था। इसी दौरान मशीन के मोटर से अचानक चिंगारी निकली और पास में रखी रुई में जा गिरी। शुरुआती दौर में कर्मियों को कुछ पता नहीं चला। लपटें तेज होने पर इसकी जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैक्ट्री के आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
सुरक्षा-व्यवस्था पर नुकसान फैक्ट्री संचालक ने बताया कि बड़ी मात्रा में रुई और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी घटना है। जिससे सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। छानबीन की जा रही है अग्निशमन विभाग के अधिकारी चंद्र किशोर पासवान ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दरभंगा में मंगलवार देर शाम एक रुई फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आनन-फानन में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना सारा मोहनपुर के पास की है। फैक्ट्री संचालक के अनुसार, एक कर्मी मशीन चालू कर रहा था। इसी दौरान मशीन के मोटर से अचानक चिंगारी निकली और पास में रखी रुई में जा गिरी। शुरुआती दौर में कर्मियों को कुछ पता नहीं चला। लपटें तेज होने पर इसकी जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैक्ट्री के आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
सुरक्षा-व्यवस्था पर नुकसान फैक्ट्री संचालक ने बताया कि बड़ी मात्रा में रुई और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इससे लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फैक्ट्री में आग लगने की यह दूसरी घटना है। जिससे सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। छानबीन की जा रही है अग्निशमन विभाग के अधिकारी चंद्र किशोर पासवान ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *