Kunal Kamra Viral Video: कॉमेडियन कुणाल कामरा और शुभम गौड़ के बीच महाभारत को लेकर हुई एक छोटी-सी बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। एपिसोड 2 के वायरल क्लिप में कुणाल कामरा महाभारत को ‘माइथोलॉजी’ यानी पौराणिक कथा कहते नजर आते हैं। इस पर शुभम गौड़ तुरंत सवाल करते हुए कहते हैं, “What mythology man? That’s my history!” दोनों के बीच कुछ सेकंड की ये बातचीत महाभारत को इतिहास या पौराणिक कथा के तौर पर देखने की बहस को फिर चर्चा में ले आई है।
‘हिस्ट्री और माइथोलॉजी को मिक्स मत करो’
इस वायरल क्लिप में बातचीत के दौरान कुणाल कामरा कहते हैं कि हिस्ट्री और माइथोलॉजी को मिक्स नहीं करना चाहिए, क्योंकि दोनों अलग विषय हैं। इस पर शुभम गौड़ उनकी बात काटते हुए कहते हैं, “What mythology man? That’s my history.” कुणाल कामरा इसके जवाब में ‘Exactly?’ कहते हैं, जिसके बाद दर्शकों की हंसी सुनाई देती है। इसके बाद कुणाल उनसे पूछते हैं कि वह किस साल की बात कर रहे हैं।
शुभम गौड़ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “अभी भाई, दूसरे के शो का तो ध्यान रखो!” इसके बाद एक प्रतिभागी 1000 बीसी कहता है, जिस पर पगड़ी पहने एक अन्य प्रतिभागी सुधार करते हुए कहता है कि इसे “1000 ईयर BC” कहना चाहिए।
कुरुक्षेत्र और पानीपत की भी हुई बात
क्लिप में एक कंटेस्टेट कुरुक्षेत्र युद्ध को लेकर सवाल करता है और मजाकिया अंदाज में पूछता है कि क्या ये ‘बैटल ऑफ पानीपत’ नहीं थी। इस पर पगड़ी पहने प्रतिभागी कहते हैं, “सारी बैटल हरियाणा में ही हुई हैं, तेरे को ये भी नहीं पता?” इसके बाद कुणाल कामरा फिर से अपनी बात दोहराते हैं कि इतिहास और पौराणिक कथा को अलग-अलग समझना चाहिए।
‘महाभारत इतिहास है या पौराणिक कथा?’ फिर शुरू हुई बहस
इस बातचीत का सबसे ज्यादा चर्चा में आया हिस्सा शुभम गौड़ का “That’s my history” कहना है। महाभारत को लेकर भारत में लंबे समय से अलग-अलग नजरिए रहे हैं। भारतीय परंपरा में महाभारत को ‘इतिहास’ से जोड़ा जाता है, जबकि आधुनिक अकादमिक इतिहास-लेखन में इसे पारंपरिक अर्थों में ऐतिहासिक रिकॉर्ड की तरह नहीं देखा जाता।
महाभारत एक विशाल संस्कृत महाकाव्य है, जिसमें कथाओं, परंपराओं, धार्मिक विचारों, दर्शन और सांस्कृतिक स्मृतियों की कई परतें हैं। इसके निर्माण और विकास की प्रक्रिया भी लंबे समय तक चलती रही। इसलिए इसके ऐतिहासिक पहलुओं और घटनाओं की व्याख्या को लेकर विद्वानों के बीच बहस होती रही है।
बता दें, यही वजह है कि ‘इतिहास’ और ‘माइथोलॉजी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल इस विषय पर चर्चा में काफी अहम हो जाता है। किसी परंपरा को ‘माइथोलॉजी’ कहना जरूरी नहीं कि उसे महत्वहीन बताना हो, वहीं किसी महाकाव्य को ‘इतिहास’ मानना भी उसके हर प्रसंग को आधुनिक ऐतिहासिक प्रमाण के बराबर नहीं बनाता।
शुभम गौड़ के जवाब ने खींचा ध्यान
वायरल वीडियो में शुभम गौड़ का “ये मेरा इतिहास है” वाला जवाब लोगों का ध्यान खींच रहा है। खास तौर पर इसलिए क्योंकि ये बातचीत सिर्फ एक कॉमेडी शो के मजाक तक सीमित नहीं रहती, बल्कि महाभारत को देखने के दो अलग नजरियों को सामने रख देती है।
एक तरफ आधुनिक इतिहास की कसौटियों पर किसी घटना को देखने का सवाल है, तो दूसरी तरफ महाभारत से जुड़ी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का नजरिया है। इसी वजह से कुछ सेकंड की यह बातचीत सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गई है।


REETA
(@PrEetKeshav7) 

(@bholination)