छात्रों के प्रोटेस्ट में वायरल हुईं मॉडल रिया अहीर को मिली सलमान के ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री? जानें पूरा अपडेट

छात्रों के प्रोटेस्ट में वायरल हुईं मॉडल रिया अहीर को मिली सलमान के ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री? जानें पूरा अपडेट

Rhiya Ahir In Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होने से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। शो में कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे, इसे लेकर लगातार अटकलें लग रही हैं। इसी बीच मेकर्स ने एक ऐसा ट्विस्ट पेश किया है, जिसमें किसी एक कंटेस्टेंट की एंट्री का फैसला खुद दर्शक करेंगे। इस बार मुकाबला रिया अहीर और लव गिल के बीच है।

रिया अहीर और लव गिल में से एक की होगी एंट्री

‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में सलमान खान ने ‘फैंस का फैसला’ का कॉन्सेप्ट फिर से पेश किया है। इसके तहत दर्शकों को दो नामों में से अपनी पसंद चुननी होगी। रिया अहीर और लव गिल में जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे बिग बॉस के घर में जगह मिल जाएगी।

यानी इस बार दोनों में से एक चेहरा दर्शकों के वोट के दम पर शो का हिस्सा बनेगा। फैंस जियोहॉटस्टार ऐप पर वोट करके अपने पसंदीदा दावेदार को चुन सकते हैं। इससे शो शुरू होने से पहले ही दर्शकों की भागीदारी बढ़ गई है।

प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई थीं रिया अहीर

रिया अहीर पेशे से मॉडल हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी पकड़ है। वह उस समय चर्चा में आई थीं जब मुंबई में हुए एक छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कुछ प्रदर्शनकारियों को ले जाए जाने के बाद रिया ने बीच में हस्तक्षेप किया था। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस वाहन के रास्ते में खड़ी दिखाई दी थीं। इसके बाद वह इंटरनेट पर काफी चर्चा में आ गईं।

रिया के इंस्टाग्राम पर करीब 3.24 लाख फॉलोअर्स हैं। मॉडलिंग के अलावा वो म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। उनका हालिया म्यूजिक प्रोजेक्ट ‘दिलबरा’ बताया जा रहा है।

मॉडलिंग के साथ बिजनेस भी करती हैं रिया

रिया अहीर सिर्फ ग्लैमर इंडस्ट्री तक सीमित नहीं हैं। वो बिजनेस की दुनिया में भी सक्रिय हैं। उन्होंने ‘रियासत’ नाम का लग्जरी हैंडक्राफ्टेड अपैरल ब्रांड शुरू किया है। यह ब्रांड भारतीय कारीगरों और स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने वाले कपड़ों को बढ़ावा देने पर काम करता है। ऐसे में अगर रिया बिग बॉस के घर में पहुंचती हैं तो उनके पास मॉडलिंग, सोशल मीडिया और बिजनेस से जुड़ी अपनी अलग पहचान को दर्शकों के सामने रखने का मौका होगा।

लव गिल भी नहीं हैं कम

दूसरी ओर लव गिल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल और अभिनेत्री हैं। टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर’ से उन्हें पहचान मिली। वह कई पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *