सहरसा में रोड एक्सीडेंट में व्यवसायी की मौत:बिजली के पोल से टकराने के बाद गाड़ी में लगा करंट

सहरसा में रोड एक्सीडेंट में व्यवसायी की मौत:बिजली के पोल से टकराने के बाद गाड़ी में लगा करंट

सहरसा सदर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बिजली के पोल से टकराने के बाद वाहन में करंट प्रवाहित होने से एक व्यवसायी की मौत हो गई। यह घटना सहरसा सदर थाना क्षेत्र के रनखेत इलाके के पास हुई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के सिपाही टोला निवासी स्वर्गीय योगानंद के 46 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। सुमन कुमार अपनी पिकअप गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। गाड़ी में बिजली का करंट फैला मृतक के साले उदय कुमार ने बताया कि सुमन कुमार पूर्णिया से सहरसा के गोरियारी रामपुर स्थित एक आयरन व्यापारी के यहां से मुर्गा लेकर वापस पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी पिकअप गाड़ी बिजली के 11 हजार वोल्ट के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद पूरी गाड़ी में बिजली का करंट फैल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुमन कुमार को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के रनखेत के पास बिजली के पोल से वाहन के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सहरसा सदर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बिजली के पोल से टकराने के बाद वाहन में करंट प्रवाहित होने से एक व्यवसायी की मौत हो गई। यह घटना सहरसा सदर थाना क्षेत्र के रनखेत इलाके के पास हुई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के सिपाही टोला निवासी स्वर्गीय योगानंद के 46 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है। सुमन कुमार अपनी पिकअप गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। गाड़ी में बिजली का करंट फैला मृतक के साले उदय कुमार ने बताया कि सुमन कुमार पूर्णिया से सहरसा के गोरियारी रामपुर स्थित एक आयरन व्यापारी के यहां से मुर्गा लेकर वापस पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी पिकअप गाड़ी बिजली के 11 हजार वोल्ट के पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद पूरी गाड़ी में बिजली का करंट फैल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुमन कुमार को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के रनखेत के पास बिजली के पोल से वाहन के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *