कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम को इसे टालने के लिए 37 रन और बनाने हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 265 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे। बारिश के कारण मंगलवार को तीसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त हो गया। सोनल दिनूषा 85 और लाहिरू कुमारा 8 रन पर नाबाद लौटे। पसिंदु सूरियाबंडारा ने 80 रन की पारी खेली। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड…
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, स्कोर 265/8:भारत 238 रन से आगे, बारिश के कारण तीसरे दिन जल्दी स्टंप्स हुआ

