लखनऊ से जवानों को भेजी 6 हजार राखियां:महिलाएं बोलीं- ‘ये प्यार, आदर और विश्वास का प्रतीक हैं’

लखनऊ से जवानों को भेजी 6 हजार राखियां:महिलाएं बोलीं- ‘ये प्यार, आदर और विश्वास का प्रतीक हैं’

लखनऊ में मंगलवार को भारत विकास परिषद् (अवध प्रान्त) की मातृशक्ति ने एक बेहद भावुक और प्रेरक पहल की। महिलाओं ने सीमा पर डटे भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के लिए 6,000 से अधिक राखियां लखनऊ कैंट स्थित सेना के सब एरिया मुख्यालय में कर्नल रविकान्त को ससम्मान सौंपीं। राखियां सौंपने के साथ ही इस खास मौके पर संस्था की सदस्या रंजना सक्सेना और विनीता सिंह ने मुख्यालय में उपस्थित सैनिकों और सैन्य अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। महिलाओं ने देश के प्रहरियों को नमन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की मंगलकामना की। ये राखियां करोड़ों देशवासियों के विश्वास का प्रतीक हैं कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना के जवान हमारे राष्ट्र का गौरव हैं। वे देश की हिफाजत के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं। मातृशक्ति द्वारा सीमाओं पर भेजी जा रही ये राखियां सैनिकों के प्रति पूरे देशवासियों के असीम स्नेह, आदर और विश्वास का प्रतीक हैं। इन प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी सदैव राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के लिए तत्पर रहने वाले भारत विकास परिषद् के इस भावपूर्ण आयोजन में अवध प्रान्त के महासचिव शशिकान्त सक्सेना, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह, योगेश कुमार श्रीवास्तव और डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में वीर जवानों को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *