पंवार क्षत्रिय संगठन की महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव:डांस, गेम, भजन और गीत-संगीत में महिलाओं ने लिया हिस्सा, सावन झूले में किया एन्जॉय

पंवार क्षत्रिय संगठन की महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव:डांस, गेम, भजन और गीत-संगीत में महिलाओं ने लिया हिस्सा, सावन झूले में किया एन्जॉय

महिला मंडल पंवार क्षत्रिय संगठन रायपुर की ओर से चंगोराभाठा में सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा सातन बाई बिसेन, प्रीती देशमुख, पुष्पा गौतम और अन्य महिलाओं ने दीप जलाकर की। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सावन महोत्सव में सबसे पहले राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती और काली मां के रौद्र रूप की झांकी निकाली गई। इसमें ममता तुरकर (अकु), नेहा पारधी, डीलेश्वरी बिसेन और रसिका गौतम ने हिस्सा लिया। डीलेश्वरी बिसेन ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया और अपनी प्रस्तुति से महिलाओं का दिल जीत लिया। डांस और गेम में महिलाओं ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में डांस, वन मिनट गेम, वन मिनट प्रश्नोत्तरी, बाटी-चम्मच और डिस्पोजल गेम सहित कई कार्यक्रम हुए। महिलाओं ने सभी गतिविधियों में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भजन, गीत और संगीत की प्रस्तुतियां भी दी गईं। हरित श्रृंगार और सावन झूले का लिया आनंद महोत्सव में हरित श्रृंगार कार्यक्रम भी रखा गया। इसमें महिलाओं ने 16 श्रृंगार के साथ हिस्सा लिया। सावन झूले का आनंद लेने के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे को कुमकुम लगाकर स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं में उत्साह नजर आया। पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसके बाद सभी ने स्वल्पाहार किया और कार्यक्रम का आनंद लिया। महिला मंडल की सचिव ममता पटले और कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *