भीलवाड़ा में पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन:कल तक कुल 50 पर्चे आए, दूसरे चरण में 16 अक्टूबर तक जमा हो सकेंगे फॉर्म

भीलवाड़ा में पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन:कल तक कुल 50 पर्चे आए, दूसरे चरण में 16 अक्टूबर तक जमा हो सकेंगे फॉर्म

भीलवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव-2026 में नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज जिला परिषद सदस्य और प्रथम चरण की 9 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल होंगे। जिला परिषद के 45 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सोमवार तक 50 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। 9 पंचायत समितियों में कुल 294 दावेदारों ने अब तक 309 नामांकन पत्र दाखिल किए। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी के साथ दूसरे चरण के नामांकन 16 अक्टूबर तक जमा हो सकेंगे। पहले चरण में 9 पंचायतों के नामांकन पहले चरण की 9 पंचायत समितियों में कोटड़ी सुवाणा , मांडल , मांडलगढ़, करेड़ा, जहाजपुर, खजूरी बनेड़ा और बिजौलिया में नामांकन पत्र दाखिल होंगे । दूसरे चरण के नामांकन आज से इधर, दूसरे चरण में रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियांकलां, आसींद, हुरड़ा और शंभूगढ़ पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रत्याशी 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 17 को सुबह 11 बजे होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 को दोपहर 3 बजे तक है। नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *