पूर्व-सांसद ने बहू-पोते समेत 5 के खिलाफ दर्ज कराई FIR:बेटे को जहर देकर मारने का आरोप, अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति हड़पना चाहते थे

पूर्व-सांसद ने बहू-पोते समेत 5 के खिलाफ दर्ज कराई FIR:बेटे को जहर देकर मारने का आरोप, अनुकंपा नियुक्ति और संपत्ति हड़पना चाहते थे

जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक एक्सईएन के पिता रतन सिंह भरतपुर से सांसद रहे हैं। इस मामले में पूर्व सांसद ने अपनी पुत्रवधु नीतू सिंह, पोते सौरव सिंह समेत ससुर विमल और 2 सालों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। पूर्व सांसद रतन सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे राजेंद्र प्रताप सिंह को जहर देकर मारा गया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि पुत्रवधु बेटे की जगह नौकरी हासिल करने और संपत्ति हड़पना चाहती थी। इसलिए जहर देकर मारा। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है, फिलहाल मामले में जांच जारी है। 11 सितंबर को हुई थी मौत राजेंद्र प्रताप सिंह की मौत 11 सितंबर को हुई थी। पिता के मुताबिक, मौत के समय नीतू और सौरव घर पर मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि राजेंद्र के होंठ नीले पड़ गए थे। इसके बाद 12 सितंबर को जवाहर सर्किल थाने में मौत के संबंध में मर्ग दर्ज की गई थी। वहीं पिता की शिकायत के आधार पर हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और धमकी देने के आरोपों में 29 सितंबर को एफआईआर दर्ज हुई। बतादें, मृतक के पिता रतन सिंह 2009 से 2014 तक भरतपुर से कांग्रेस पार्टी से लोकसभा सांसद रहे हैं। 6-7 साल अलग रहने के बाद साथ रहने लगे थे पत्नी-पुत्र रतन सिंह के अनुसार, राजेंद्र प्रताप सिंह की शादी 11 मई 2005 को नीतू सिंह से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजेंद्र ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मामला भी दायर किया था। शिकायत के मुताबिक, नीतू और सौरव करीब 6-7 साल तक अलग रहने के बाद मई 2026 से राजेंद्र के साथ रहने लगे थे। इसके बाद घर और पैसों को लेकर विवाद बढ़ने लगा। बहू और पोते पर बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप शिकायत में रतन सिंह ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर को नीतू और सौरव ने राजेंद्र के साथ पैसों और मकान को लेकर विवाद किया तथा जान से मारने की धमकी दी। राजेंद्र ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी अपने साथ हो रहे विवाद और धमकियों के बारे में बताया था। रतन सिंह ने नीतू के पिता और भाइयों पर भी फोन के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया है। घर के CCTV कैमरे तोड़ने और साक्ष्य मिटाने का दावा रतन सिंह का आरोप है कि 4 और 5 सितंबर को घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। उनका दावा है कि ऐसा हत्या से जुड़े साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से किया गया। शिकायत में घर के डीवीआर में वारदात से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद होने की बात भी कही गई है। पुत्रवधू के पिता ने आरोपों को बताया झूठा दूसरी ओर, नीतू के पिता विमल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राजेंद्र के परिजन संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से झूठा मुकदमा दर्ज करवा रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास अपने पक्ष में कई सबूत और वीडियो फुटेज मौजूद हैं। विमल ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया गया है। — ये खबर भी पढ़ें… पूर्व-विधायक का पीछा करते हुए घर में घुसी थी भीड़:अतर सिंह का सिर फोड़ा, शरीर के हर हिस्से पर वार; घर जलाया, पत्नी पर भी हमला राजस्थान में पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की हत्या को लेकर अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। क्रेशर प्लांट में लगे 20 सीसीटीवी के फुटेज भी अब तक पुलिस को नहीं मिले हैं। अधिकारियों का कहना है पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश सभी फुटेज वाली डीवीआर अपने साथ ले गई हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *