हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला:कानपुर में तैयारियों पर चर्चा, 6 विषयों पर रहेगा फोकस

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला:कानपुर में तैयारियों पर चर्चा, 6 विषयों पर रहेगा फोकस

कानपुर के सिविल लाइंस स्थित होटल लिटिल शेफ में सोमवार को ‘हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला’ की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेले के भव्य और सफल आयोजन के लिए अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेले के संस्थापक, पूर्व आरबीआई निदेशक और प्रसिद्ध राष्ट्र चिंतक एस. गुरु मूर्ति ने शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नंदेदु शुक्ला ने विभिन्न कार्य विभागों की जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। यह मेला मुख्य रूप से छह प्रमुख विषयों पर आधारित होगा: हिंदू दर्शन केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लिए बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुरु मूर्ति ने कहा कि हिंदू दर्शन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए है। उन्होंने सामाजिक समरसता की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज में संवाद और सामंजस्य के जरिए ही सभी मतभेदों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ‘हिंदू स्पिरिचुअल एंड सर्विस फाउंडेशन’ द्वारा इस मेले की शुरुआत साल 2009 में की गई थी, जिसका उद्देश्य सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाना और जातिगत भेदभाव को पूरी तरह से समाप्त करना है। परिवार है समाज की आधारभूत इकाई पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर देते हुए गुरु मूर्ति ने कहा कि ‘परिवार’ समाज की सबसे आधारभूत इकाई है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चों में अच्छे संस्कार, बड़ों का सम्मान और परिवार के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करें। इस अहम बैठक में आयोजन समिति के उमेश पांडेय, संजीव दीक्षित, कार्तिक वाधन, विष्णु, गिरीश दीक्षित और नितिन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *