इंतहा हो गई इंतजार की…चंटियों पर थिरके महापौर:रतलाम में पुरुषों के विशेष गरबा का दिखा अलग क्रेज, फैंसी ड्रेस में पहुंचे युवा

इंतहा हो गई इंतजार की…चंटियों पर थिरके महापौर:रतलाम में पुरुषों के विशेष गरबा का दिखा अलग क्रेज, फैंसी ड्रेस में पहुंचे युवा

रतलाम शहर में शारदीय नवरात्रि का उत्साह धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है। मां अंबे की भक्ति के साथ-साथ गरबा पांडालों में गरबा रास का रंग अब जमने लगा है। शहर के अलकापुरी स्थित अंबे चौक पर आयोजित तीन दिवसीय विशेष पुरुष गरबा (चंटिये) में सोमवार रात को अलग ही रंग जमा। जहां ‘बचपन से लेकर पचपन’ तक के पुरुषों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अंबे चौक पर नवरात्रि के पहले तीन दिन पुरुष चंटिये का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार रात चंटिये का दूसरा दिन था। महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन भी चंटिये खेलने पहुंचे। “इंतहा हो गई इंतजार की, आई ना खबर मेरे यार की” आदि पुराने गीतों की धुन पर महापौर और जनप्रतिनिधियों ने चंटिये (पारंपरिक लकड़ी के डंडे) हाथों में लेकर जमकर गरबा खेला। युवाओं में खासा उत्साह चंटिये खेलने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। कई युवा अलग-अलग रूप फैंसी ड्रेस में चंटिये खेलने आए। शहर के अनेक हिस्सों से युवा, उम्रदराज यहां पर पारंपरिक चंटिये खेलने पहुंचे। चंटिये देखने बड़ी संख्या में शहरवासी परिवार के साथ यहां पर आए। आज आखरी दिन अंबे चौक आयोजन समिति के मयूर पुरोहित ने बताया मंगलवार को चंटिये का आखरी दिन रहेगा। इसके बाद माताओं व बहनों के लिए गरबा रास का आयोजन होगा। यहां स्थित मां अंबे मंदिर व परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया है। रतलाम में ‘पुरुष चंटिये’ का क्रेज रतलाम शहर में चंटिया गरबा (पुरुषों के गरबा) की अपनी एक अलग और अनूठी परंपरा रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्रि पर पुराने गीतों पर पुरुष चंटिये का आयोजन किया जाता है। कालिका माता मंदिर में मेला नवरात्रि के अवसर पर कालिका माता मंदिर परिसर में नगर निगम द्वारा 20 अक्टूबर तक 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन मंदिर परिसर स्थित सांस्कृतिक मंच पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार की रात भजन गायिका अधिष्ठा व अनुष्ठा के भजनों का सुर संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कवि आएंगे कालिका माता मंदिर पर चल रहे मेले में 16 अक्टूबर को अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन होगा। जिसमें कवि गौरव चौहान (इटावा), कमलेश राजहंस (अनपरा), लटूरी लट्ठ (टूंडला), जॉनी बैरागी (धार), सुनील व्यास (मुम्बई), रजनी अवनी (दिल्ली), अर्जून अल्हड़ (कोटा), मुन्ना बैटरी (मंदसौर) व धमचक मुल्थानी (रतलाम) शामिल होंगे। मेले में कब क्या होंगे कार्यक्रम देखे सोमवार रात चंटिये की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *