गेमनपुल डकैती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9-पकड़े:ट्रैक्टर-ट्रॉली आड़ी लगाकर रोकी थी कार, 1 करोड़ 1 लाख 82 हजार 700 रुपए बरामद

गेमनपुल डकैती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9-पकड़े:ट्रैक्टर-ट्रॉली आड़ी लगाकर रोकी थी कार, 1 करोड़ 1 लाख 82 हजार 700 रुपए बरामद

बांसवाड़ा-रतलाम राष्ट्रीय राजमार्ग-927ए पर महाराणा प्रताप सेतु (गेमन पुल) के पास कार रुकवाकर 1 करोड़ 18 लाख 28 हजार 700 रुपए की डकैती के मामले में आंबापुरा थाना पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वारदात के दौरान सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली आड़ी लगाकर कार रुकवाने में शामिल थे। पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि में से 1 करोड़ 1 लाख 82 हजार 700 रुपए बरामद कर चुकी है। शेष आरोपी की तलाश जारी है। तलवार और लाठियों से हमला किया था एसपी सुधीर जोशी ने बताया- 17 सितंबर की रात रतलाम से बांसवाड़ा आ रही कार को बदमाशों ने गेमन पुल के पास आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली आड़ी लगाकर और पीछे कार लगाकर रुकवा लिया था। इसके बाद आरोपियों ने तलवार और लाठियों से हमला कर पार्सल में रखे 1 करोड़ 18 लाख 28 हजार 700 रुपए, कार और मोबाइल लूट लिए थे। गुजरात भागने की फिराक में थे आरोपी थानाधिकारी निर्भयसिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस मामले में पूर्व में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। पुलिस ने गणाऊं पांचडेरा के पास गुजरात भागने की फिराक में घूम रहे प्रकाश खराड़ी (28) और उसके साथी मोहन उर्फ महेश खराड़ी (21), निवासी भूतिया डूंगरी, को डिटेन कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने प्रकाश के कब्जे से 4 लाख 60 हजार 450 रुपए और मोहन उर्फ महेश के पास से 10 हजार रुपए बरामद किए। वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई है। 1.01 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बरामद पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 1 करोड़ 1 लाख 82 हजार 700 रुपए बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा लूटी गई कार, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि शेष एक आरोपी की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *