64 लाख की हेरोइन के साथ तीन अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार:334 ग्राम हेरोइन और अपाचे बाइक बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

64 लाख की हेरोइन के साथ तीन अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार:334 ग्राम हेरोइन और अपाचे बाइक बरामद, आरोपियों को भेजा जेल

मिर्जापुर में अहरौरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 334 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक अपाचे बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से तस्करों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सलीम (21) पुत्र अजीमुल्ला निवासी राजगढ़, मिर्जापुर, लक्की सोनकर (21) पुत्र राजू सोनकर निवासी बभनौली, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र और इद्दू आमीन अहमद (21) पुत्र स्व. जमील अहमद निवासी नई बस्ती, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों पर पहले से मुकदमे पुलिस जांच में तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। सलीम के खिलाफ राबर्ट्सगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज बताया गया है। वहीं लक्की सोनकर के खिलाफ वाराणसी और सोनभद्र के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इद्दू आमीन अहमद के खिलाफ भी सोनभद्र के रायपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट का एक मुकदमा दर्ज बताया गया है। अहरौरा पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद अपाचे बाइक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह समेत थाना अहरौरा की पुलिस टीम शामिल रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *