कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: गायत्री विहार, पार्वती रेजीडेंसी, सोनू विहार, मन्ना कॉलोनी, आजाद कॉलोनी, अमृत नगर, नंद विहार, कल्याण विहार, कैनाल रोड बोरखेड़ा के आसपास की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक:बांस बल्ली मार्केट, शिवाजी मार्केट, गीता भवन रोड, हरिजन बस्ती, सब्जीमंडी, विक्रम चौक, शास्त्री मार्केट, अग्रसेन मार्केट, घंटाघर, बृजराजपुरा, बजाज खान, शनि मंदिर की गली, नारायण पान की गली, रघु पान वाले की गली, गौरी होटल की गली, उमर कॉलोनी, अंबर पावर हाउस, मकबरा थाना, मकबरा रोड, चंद्रघटा, चौथ माता की गली, अजय आहूजा नगर, सुभाष नगर, ट्रक यूनियन, विनोबा भावे नगर, पुलिस चौकी , गणेश नगर, पालीवाल धर्मशाला, रजा नगर, श्रीराम नगर, रंगतालाब इंद्रविहार ओबीसी बैंक रोड, रीको क्वाटर्स व आसपास का क्षेत्र की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: रिद्धि सिद्धि एन्क्लेव, वीआईपी होम रेजीडेंसी और निकटवर्ती क्षेत्र की साढे तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: जामा मस्जिद के आसपास का क्षेत्र, बमभोला महादेव मंदिर के आसपास, थेकड़ा गांव की 4 घंटे बिजली कटौती रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 2 और 3, अरिहंत किराना, महावीर नगर तृतीय सेक्टर 3 और 5 की 3:30 घंटे बिजली कटौती रहेगी।

