रियाद में मिसाइल हमले से रोनाल्डो का मैच प्रभावित हुआ:सऊदी गठबंधन ने हूतियों की मिसाइल मार गिराई, अल नासर 3-1 जीता

रियाद में मिसाइल हमले से रोनाल्डो का मैच प्रभावित हुआ:सऊदी गठबंधन ने हूतियों की मिसाइल मार गिराई, अल नासर 3-1 जीता

सऊदी अरब के रियाद में मिसाइल हमले के कारण पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अल नासर और नफ्तची फरगाना के बीच एशियन चैंपियंस लीग मैच एक घंटे देर से शुरू हुआ। यह मैच सोमवार को खेला जाना था। सऊदी लीडरशिप वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि उसने रियाद की ओर दागी गई हूतियों की बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट कर दिया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस से सीटों पर रहने को कहा गया। रोनाल्डो ने एक गोल दागा, करियर का 981वां गोल मैच अल-अव्वल पार्क में स्थानीय समयानुसार रात 9:15 बजे (1815 GMT) शुरू होना था। जोकि एक घंटे देर से शुरू हुआ। रोनाल्डो ने पहले हाफ के अंत से ठीक पहले अपने करियर का 981वां गोल किया। अल नासर ने मुकाबला 3-1 से जीता। मैच से कुछ देर पहले AFP के संवाददाताओं ने रियाद में धमाकों की आवाज सुनी। इसी दौरान शहर के लोगों के फोन पर हवाई खतरे का अलर्ट भी आया। अलर्ट में कहा गया, ‘यह इलाका हवाई हमले के खतरे में है। कृपया शांत रहें और घर या किसी सुरक्षित जगह पर रहें। खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें। सिविल डिफेंस के निर्देशों का पालन करते रहें।’ TV में एक घंटे देरी से प्रसारण हुआ स्टेडियम के उद्घोषक ने कहा कि स्थिति सुरक्षित है और मैच खेला जाएगा। उन्होंने दर्शकों से अपनी सीटों पर बने रहने की अपील की। हालांकि, मैच का प्रसारण कर रहे टेलीविजन चैनल ने मुकाबला एक घंटे देर से शुरू होने की जानकारी दी। इसके बाद गठबंधन ने X पर जारी बयान में हूतियों की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को “रोककर नष्ट” करने की बात कही। इसके अलावा, रियाद एयरपोर्ट पर भी कई जानलेवा हमले हुए हैं। पुर्तगाल ने रोनाल्डो पर 3 मैच का बैन लगाया पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने टीम से बाहर जाने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 3 मैच के लिए सस्पेंड किया है। फेडरेशन ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की। यह मामला फेडरेशन की अनुशासनात्मक जांच समिति को भेजा गया है। फेडरेशन ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि जांच पूरी होने तक उसके निष्कर्ष गोपनीय रहेंगे। 41 साल के रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान पुर्तगाल का कैंप छोड़ दिया था। नए कोच जॉर्ज जीसस के साथ खेलने के कम समय पर विवाद हुआ था। नियमों के अनुसार, रोनाल्डा पर एक से छह महीने तक निलंबित किया जा सकता है। —————————————— फुटबॉल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पुर्तगाल विवाद के बाद रोनाल्डो की क्लब फुटबॉल में वापसी; सऊदी अरब की लीग में उतरे दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल नेशनल टीम से जुड़े विवाद के बाद शुक्रवार को क्लब फुटबॉल में वापसी की। वे शुक्रवार रात को सऊदी प्रो लीग में अल-नसर की ओर से उतरे। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *