महापौर बोलीं-‘स्टॉर्म ड्रेनेज के मिसिंग लिंक को जोड़ें’:कटिहार में नल-जल योजना के लंबित रेस्टोरेशन कार्य को पूरा करें

महापौर बोलीं-‘स्टॉर्म ड्रेनेज के मिसिंग लिंक को जोड़ें’:कटिहार में नल-जल योजना के लंबित रेस्टोरेशन कार्य को पूरा करें

कटिहार नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए महापौर उषा देवी अग्रवाल ने सोमवार, 24 अगस्त 2026 को एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्टॉर्म ड्रेनेज के मिसिंग लिंक को जोड़ने और नल-जल योजना के लंबित रेस्टोरेशन कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। यह महत्वपूर्ण बैठक महापौर के कक्ष में उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें उप महापौर, नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित नगर निगम के सभी संबंधित पदाधिकारी, सिटी इंजीनियर और संवेदक एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नाले में बने गैप से निकास प्रभावित बैठक का मुख्य एजेंडा शहर के स्टॉर्म ड्रेनेज वाटर सिस्टम के मिसिंग लिंक को जोड़ना था। महापौर ने बताया कि कई वार्डों में नाले बने हैं, लेकिन बीच-बीच में गैप होने के कारण पानी का निकास बाधित होता है, जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मिसिंग लिंक को जल्द से जल्द चिन्हित कर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाए और निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। इसका उद्देश्य आगामी मानसून में शहरवासियों को जलजमाव से राहत दिलाना है। स्टोरेशन कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी इसके अतिरिक्त, नल-जल योजना के तहत विभिन्न वार्डों में सड़क खोदने के बाद अब तक रेस्टोरेशन कार्य पूरा नहीं होने पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को वैसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि सभी 45 वार्डों में जहां भी रेस्टोरेशन का कार्य लंबित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही, पेयजल आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में तत्काल सुधार करने को भी कहा गया। समय-सीमा के भीतर कार्य करें अधिकारी बैठक के अंत में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर अद्यतन प्रतिवेदन के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी। कटिहार नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए महापौर उषा देवी अग्रवाल ने सोमवार, 24 अगस्त 2026 को एक समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्टॉर्म ड्रेनेज के मिसिंग लिंक को जोड़ने और नल-जल योजना के लंबित रेस्टोरेशन कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। यह महत्वपूर्ण बैठक महापौर के कक्ष में उनकी अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें उप महापौर, नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित नगर निगम के सभी संबंधित पदाधिकारी, सिटी इंजीनियर और संवेदक एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नाले में बने गैप से निकास प्रभावित बैठक का मुख्य एजेंडा शहर के स्टॉर्म ड्रेनेज वाटर सिस्टम के मिसिंग लिंक को जोड़ना था। महापौर ने बताया कि कई वार्डों में नाले बने हैं, लेकिन बीच-बीच में गैप होने के कारण पानी का निकास बाधित होता है, जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मिसिंग लिंक को जल्द से जल्द चिन्हित कर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाए और निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। इसका उद्देश्य आगामी मानसून में शहरवासियों को जलजमाव से राहत दिलाना है। स्टोरेशन कार्य पूरा नहीं होने पर नाराजगी इसके अतिरिक्त, नल-जल योजना के तहत विभिन्न वार्डों में सड़क खोदने के बाद अब तक रेस्टोरेशन कार्य पूरा नहीं होने पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को वैसे ही छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश दिए कि सभी 45 वार्डों में जहां भी रेस्टोरेशन का कार्य लंबित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही, पेयजल आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में तत्काल सुधार करने को भी कहा गया। समय-सीमा के भीतर कार्य करें अधिकारी बैठक के अंत में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर अद्यतन प्रतिवेदन के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *