विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक संपन्न:जनहित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश; विधायक नीरज बबलू का स्वागत

विधानसभा प्राक्कलन समिति की बैठक संपन्न:जनहित योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश; विधायक नीरज बबलू का स्वागत

शेखपुरा। बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के अध्ययन दल-1 की बैठक सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बाल विकास परियोजना, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ निर्माण और सभी कार्य विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यों को द्रुत गति प्रदान करें। सामाजिक सुरक्षा एवं शिक्षा विभाग को विद्यालयों में नशा मुक्ति पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने और नशा उन्मूलन अभियान में तेजी लाने को कहा गया। कृषि विभाग को ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर फलदार वृक्ष लगाने के दिशा-निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और वृक्षारोपण पर विशेष जोर देना है। अधिकारियों को त्वरित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए समिति ने शेखपुरा जिले को कार्ययोजना बनाकर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया। समिति मुख्यालय में इस पर विभागीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करेगी। इस अवसर पर विधायक नीरज कुमार बबलू, प्राक्कलन समिति के सदस्यगण, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी क्रम में, प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने शेखपुरा पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और छातापुर विधानसभा से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू का तिनमुहानी मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक से पूर्व, जिला अतिथि गृह में विधायक को जिले की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराया गया। इसमें खेतों की सिंचाई, पेयजल की उपलब्धता और किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। शेखपुरा। बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति के अध्ययन दल-1 की बैठक सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। बाल विकास परियोजना, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ निर्माण और सभी कार्य विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपने कार्यों को द्रुत गति प्रदान करें। सामाजिक सुरक्षा एवं शिक्षा विभाग को विद्यालयों में नशा मुक्ति पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित करने और नशा उन्मूलन अभियान में तेजी लाने को कहा गया। कृषि विभाग को ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर फलदार वृक्ष लगाने के दिशा-निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और वृक्षारोपण पर विशेष जोर देना है। अधिकारियों को त्वरित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए समिति ने शेखपुरा जिले को कार्ययोजना बनाकर विभाग को समर्पित करने का निर्देश दिया। समिति मुख्यालय में इस पर विभागीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करेगी। इस अवसर पर विधायक नीरज कुमार बबलू, प्राक्कलन समिति के सदस्यगण, अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी क्रम में, प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने शेखपुरा पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और छातापुर विधानसभा से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू का तिनमुहानी मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक से पूर्व, जिला अतिथि गृह में विधायक को जिले की प्रमुख जनसमस्याओं से अवगत कराया गया। इसमें खेतों की सिंचाई, पेयजल की उपलब्धता और किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *