आजम का किला ढहाने वाले IAS को नहीं मिला सेवा-विस्तार:संगीता सिंह मुरादाबाद की कमिश्नर बनीं; यूपी में 17 IAS के तबादले

आजम का किला ढहाने वाले IAS को नहीं मिला सेवा-विस्तार:संगीता सिंह मुरादाबाद की कमिश्नर बनीं; यूपी में 17 IAS के तबादले

यूपी सरकार ने रविवार रात 17 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। रामपुर में सपा नेता आजम खान का किला ढहाने वाले IAS आन्जनेय सिंह को 8वीं बार सेवा विस्तार नहीं मिला। उन्हें यूपी सरकार ने रिलीव कर दिया है। इससे उनका सिक्किम कैडर में लौटना तय हो गया है। हालांकि वे अब नई दिल्ली में सिक्किम के स्थानिक आयुक्त के पद पर तैनाती पाने का प्रयास कर रहे हैं। आन्जनेय सिंह 6 मार्च 2021 से 14 अगस्त 2026 तक करीब 5 वर्ष और 5 महीने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर (मंडलायुक्त) रहे। 14 अगस्त को उनके सेवा विस्तार की अवधि खत्म हो गई थी। अगले दिन 15 अगस्त को वे मुरादाबाद डीएम राजेंद्र पेंसिया को अपना चार्ज देकर 2 माह की छुट्‌टी पर चले गए थे। वहीं, प्रदेश में चीनी की किल्लत की खबरों के बीच बड़ा बदलाव किया गया है। 2019 बैच की IAS अधिकारी अमृतपाल कौर को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह इससे पहले प्रतीक्षारत थीं। अमृतपाल कौर मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर जिले के नानोवाल खुर्द गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2018 में देशभर में 44वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें 2019 बैच में भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चुना गया और उत्तर प्रदेश कैडर मिला। किसे-कहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट विभाग क्यों बदले गए, वजह जानिए… डॉक्टर राजशेखर: जल निगम (ग्रामीण) के एमडी पद से हटाकर सचिव (नियोजन) तथा महानिदेशक (अर्थ एवं संख्या) बनाया गया है। सहकारिता आयुक्त योगेश कुमार अब जल निगम (ग्रामीण) के नए एमडी होंगे। IAS राजशेखर की जलशक्ति मंत्री और विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव से नहीं बन रही थी। दोनों IAS की कार्यशैली से नाराज थे। बीते दिनों एक बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी नाराजगी जाहिर की थी। चैत्रा वी: विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार और विभागीय मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु से नहीं पट रही थी। दोनों उनके कामकाज को लेकर नाराज थे, मुख्यमंत्री तक मामला भी पहुंचा था। IAS चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया है। चैत्रा वी तब सुर्खियों में आईं थी जब अगस्त 2025 में लखनऊ के होटल कारोबारी नरेन राज पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में आलमबाग थाने में FIR दर्ज कराई थी। चैत्रा वी का आरोप था कि कारोबारी उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। बड़े होटल उद्यमियों से परिचय कराने का दबाव बना रहा था। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। खबर अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *