पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर की 2 छात्राओं ने राज्य स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 20 से 22 अगस्त तक सूचना केन्द्र, अजमेर में आयोजित की गई थी। घोषित परिणामों में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिससे उन्होंने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सीमा कृपलानी ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिया शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
इसी प्रकार अनुराधा चौहान पुत्री मुरलीधर चौहान ने एकल गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें 7,500 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।

