12 साल की बच्ची का शव पेड़ में फंसा मिला:रीवा में नदी के तेज बहाव में बहकर आया,पहचान में जुटी पुलिस

12 साल की बच्ची का शव पेड़ में फंसा मिला:रीवा में नदी के तेज बहाव में बहकर आया,पहचान में जुटी पुलिस

रीवा बाढ़ के हालात के बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करहिया घाट में शनिवार को बिछिया नदी में करीब 12 साल की बच्ची का शव पेड़ में फंसा मिला। तेज बहाव में बहकर शव करहिया घाट तक पहुंचा और पेड़ में फंस गया। स्थानीय लोगों ने शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से निकालकर कब्जे में लिया। बच्ची की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के इलाकों के साथ सीधी और सतना जिले में भी जानकारी जुटा रही है। हाल के दिनों में कहीं कोई बच्ची लापता हुई है या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही बच्ची के घर और नदी तक पहुंचने की जानकारी सामने आ सकेगी। थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि करहिया घाट में नदी किनारे पेड़ में करीब 12 साल की बच्ची का शव फंसा मिला है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के जिलों में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची की मौत हादसे में हुई या हत्या की गई। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बच्ची की पहचान के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *