सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा पश्चिमी टोल वार्ड-6 स्थित बुढ़िया गाछी के भिखारी राय पोखर से शुक्रवार को लगभग सोगारथ साह (75) का शव बरामद हुआ। गुरुवार शाम से लापता बुजुर्ग का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने सोगारथ साह की हत्या की आशंका जताते हुए गर्दन और चेहरे पर चाकू से वार किए जाने का आरोप लगाया है। सोगारथ साह खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनके तीन बेटे हैं जो बाहर रहते हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम के बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था, जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को बुढ़िया गाछी स्थित भिखारी राय पोखर में उनका शव मिला। परिजनों के अनुसार, मृतक की गर्दन और चेहरे पर चाकू से वार के निशान हैं। घटनास्थल के आसपास खेत में शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजन इसे हत्या का मामला मान रहे हैं। हालांकि, हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं – पुलिस डीएसपी सुनीता कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुढ़िया गाछी स्थित पोखर के समीप से शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं। डीएसपी ने कहा कि मौत का वास्तविक कारण और चोटों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही बुजुर्ग की मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी। सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा पश्चिमी टोल वार्ड-6 स्थित बुढ़िया गाछी के भिखारी राय पोखर से शुक्रवार को लगभग सोगारथ साह (75) का शव बरामद हुआ। गुरुवार शाम से लापता बुजुर्ग का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने सोगारथ साह की हत्या की आशंका जताते हुए गर्दन और चेहरे पर चाकू से वार किए जाने का आरोप लगाया है। सोगारथ साह खेती-बाड़ी का काम करते थे। उनके तीन बेटे हैं जो बाहर रहते हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम के बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था, जिसके बाद उनकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को बुढ़िया गाछी स्थित भिखारी राय पोखर में उनका शव मिला। परिजनों के अनुसार, मृतक की गर्दन और चेहरे पर चाकू से वार के निशान हैं। घटनास्थल के आसपास खेत में शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजन इसे हत्या का मामला मान रहे हैं। हालांकि, हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं – पुलिस डीएसपी सुनीता कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुढ़िया गाछी स्थित पोखर के समीप से शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं। डीएसपी ने कहा कि मौत का वास्तविक कारण और चोटों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही बुजुर्ग की मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।

