मौर्या एक्सप्रेस से गिरकर 28 वर्षीय युवक की मौत:दोस्त से बोला-‘मैं खुद घर आ जाऊंगा’,10 दिन पहले दुबई से लौटा था ;आईफोन गायब

मौर्या एक्सप्रेस से गिरकर 28 वर्षीय युवक की मौत:दोस्त से बोला-‘मैं खुद घर आ जाऊंगा’,10 दिन पहले दुबई से लौटा था ;आईफोन गायब

सीवान जंक्शन के मालगोदाम के समीप शुक्रवार को मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के चंदौली-गंगौली निवासी मो. आलम खान के 28 वर्षीय पुत्र वसीम रजा खान के रूप में हुई है। वसीम करीब 10 दिन पहले ही दुबई से अपनी शादी की सालगिरह को लेकर घर लौटा था। घटना की सूचना रेलवे पुलिस द्वारा परिजनों को दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पटना से टिकट लेकर सीवान के लिए निकला था बताया जाता है कि वसीम शुक्रवार को पटना से मौर्या एक्सप्रेस में टिकट लेकर सीवान के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन के छपरा से खुलने के बाद उसने अपने दोस्तों से फोन पर बातचीत भी की थी। आधे घंटे बाद ट्रेन से गिरने की सूचना मिली बातचीत के दौरान दोस्तों ने सीवान पहुंचने पर उसे लेने आने की बात कही, लेकिन वसीम ने खुद ही घर पहुंचने की बात कहते हुए मना कर दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद ही दोस्तों को सूचना मिली कि वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दोस्त मौके पर पहुंचे और घायल वसीम को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी इसके बाद जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दोस्त ने बताया कि वसीम दुबई में नौकरी करता था और शादी की सालगिरह के कारण करीब 10 दिन पहले ही घर आया था। उसके पास आईफोन भी था, जो घटना के बाद नहीं मिला। मोबाइल गायब होने को लेकर परिजनों और दोस्तों ने आशंका जताई है कि कहीं मोबाइल छीनने के प्रयास में वह चलती ट्रेन से नीचे तो नहीं गिरा। हालांकि घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही-जीआरपी जीआरपी प्रभारी विकास कुमार आजाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि मौर्या एक्सप्रेस से एक यात्री गिरकर घायल हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर शव सौंप दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सीवान जंक्शन के मालगोदाम के समीप शुक्रवार को मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के चंदौली-गंगौली निवासी मो. आलम खान के 28 वर्षीय पुत्र वसीम रजा खान के रूप में हुई है। वसीम करीब 10 दिन पहले ही दुबई से अपनी शादी की सालगिरह को लेकर घर लौटा था। घटना की सूचना रेलवे पुलिस द्वारा परिजनों को दिए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पटना से टिकट लेकर सीवान के लिए निकला था बताया जाता है कि वसीम शुक्रवार को पटना से मौर्या एक्सप्रेस में टिकट लेकर सीवान के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन के छपरा से खुलने के बाद उसने अपने दोस्तों से फोन पर बातचीत भी की थी। आधे घंटे बाद ट्रेन से गिरने की सूचना मिली बातचीत के दौरान दोस्तों ने सीवान पहुंचने पर उसे लेने आने की बात कही, लेकिन वसीम ने खुद ही घर पहुंचने की बात कहते हुए मना कर दिया। इसके करीब आधे घंटे बाद ही दोस्तों को सूचना मिली कि वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दोस्त मौके पर पहुंचे और घायल वसीम को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी इसके बाद जीआरपी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दोस्त ने बताया कि वसीम दुबई में नौकरी करता था और शादी की सालगिरह के कारण करीब 10 दिन पहले ही घर आया था। उसके पास आईफोन भी था, जो घटना के बाद नहीं मिला। मोबाइल गायब होने को लेकर परिजनों और दोस्तों ने आशंका जताई है कि कहीं मोबाइल छीनने के प्रयास में वह चलती ट्रेन से नीचे तो नहीं गिरा। हालांकि घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही-जीआरपी जीआरपी प्रभारी विकास कुमार आजाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि मौर्या एक्सप्रेस से एक यात्री गिरकर घायल हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम समेत अन्य प्रक्रिया पूरी कर शव सौंप दिया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *