मधुबनी के SSP योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 70 लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए, उन्होंने संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। SSP ने कहा किसी भी मामले में अनावश्यक देरी नहीं होना चाहिए उन्होंने जोर दिया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने पुलिस से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को एसएसपी के समक्ष रखा। वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई के दौरान कुल 70 व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया है। जनसुनवाई का उद्देश्य पुलिस प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे लोग अपनी समस्याएं सीधे वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकें और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। मधुबनी के SSP योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 70 लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए, उन्होंने संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। SSP ने कहा किसी भी मामले में अनावश्यक देरी नहीं होना चाहिए उन्होंने जोर दिया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने पुलिस से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को एसएसपी के समक्ष रखा। वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस संबंध में मधुबनी के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई के दौरान कुल 70 व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया है। जनसुनवाई का उद्देश्य पुलिस प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे लोग अपनी समस्याएं सीधे वरीय पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकें और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

