शराब के नशे में पिता ने की बेटी की हत्या:पीलीभीत में मामूली विवाद के बाद सिर से सटाकर मारी गोली, आरोपी फरार

शराब के नशे में पिता ने की बेटी की हत्या:पीलीभीत में मामूली विवाद के बाद सिर से सटाकर मारी गोली, आरोपी फरार

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक पिता ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रामपुरा नौगवां गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता अजय पाल गंगवार शराब के नशे में घर पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर बेटी अंशिका गंगवार से उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर अजय पाल ने कथित तौर पर अवैध असलहा निकाला और अंशिका के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अंशिका की मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही बीसलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य भी जुटा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश सीओ राहुल पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *