क्षमता से ज्यादा बच्चे वैन में भरने पर पलटी:भिंड में लोडिंग सामने आते ही बिगड़ा संतुलन; एक लड़की का हाथ फ्रैक्चर

क्षमता से ज्यादा बच्चे वैन में भरने पर पलटी:भिंड में लोडिंग सामने आते ही बिगड़ा संतुलन; एक लड़की का हाथ फ्रैक्चर

भिंड के सुरपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बच्चों को लेकर जा रही एमडी पब्लिक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वैन में सवार 9 वर्षीय छात्रा मानवी पुत्री रूप सिंह नरवरिया, निवासी भगत का पुरा, घायल हो गई। उसके हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वैन में करीब 25 बच्चे थे सवार
हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। बताया गया है कि वैन में करीब 25 छात्र-छात्राएं सवार थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर पलट गया। वैन पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पिता ने लगाया क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने का आरोप
घायल छात्रा के पिता रूप सिंह नरवरिया ने आरोप लगाया कि वैन में उसकी क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। उन्होंने आशंका जताई कि अधिक संख्या में बच्चों के सवार होने से वाहन का संतुलन बिगड़ा होगा। हादसे में मानवी के हाथ में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मौके से गया, पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद वैन चालक रण सिंह पुत्र हरदयाल सिंह नरवरिया मौके से चला गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने वैन में सवार बच्चों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वैन में वास्तव में कितने बच्चे सवार थे और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *