शेखपुरा में मछली बिक्री विवाद में मारपीट, 2 अरेस्ट:पिता सहित चार आरोपी अब तक पकड़े गए, जांच जारी

शेखपुरा में मछली बिक्री विवाद में मारपीट, 2 अरेस्ट:पिता सहित चार आरोपी अब तक पकड़े गए, जांच जारी

शेखपुरा। स्थानीय मछली मार्केट में मछली बेचने के विवाद को लेकर हुई मारपीट और लूटपाट के मामले में एसटी/एससी थाना पुलिस ने दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के बंगाली पर मोहल्ला निवासी दीपक मंडल के पुत्र सोनू मंडल और शिवम कुमार के रूप में हुई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 22 जुलाई को हुई थी घटना यह घटना 22 जुलाई को सदर अस्पताल के सामने मछली मार्केट में हुई थी। अनुसूचित जाति के दो मछली विक्रेता बबलू कुमार और उनके ममेरे भाई नीरज कुमार पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल किया गया था। आरोप है कि उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज और लूटपाट भी की गई थी। 24 जुलाई को एससी/एसटी मामला दर्ज इस मामले में 24 जुलाई को एससी/एसटी थाना, शेखपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष अजितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो नामजद अभियुक्तों बादल कुमार और दीपक मंडल (गिरफ्तार भाइयों के पिता) को गिरफ्तार कर लिया था। अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए दोनों सहोदर भाइयों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद और आठ अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया था। मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शेखपुरा। स्थानीय मछली मार्केट में मछली बेचने के विवाद को लेकर हुई मारपीट और लूटपाट के मामले में एसटी/एससी थाना पुलिस ने दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के बंगाली पर मोहल्ला निवासी दीपक मंडल के पुत्र सोनू मंडल और शिवम कुमार के रूप में हुई है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 22 जुलाई को हुई थी घटना यह घटना 22 जुलाई को सदर अस्पताल के सामने मछली मार्केट में हुई थी। अनुसूचित जाति के दो मछली विक्रेता बबलू कुमार और उनके ममेरे भाई नीरज कुमार पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल किया गया था। आरोप है कि उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज और लूटपाट भी की गई थी। 24 जुलाई को एससी/एसटी मामला दर्ज इस मामले में 24 जुलाई को एससी/एसटी थाना, शेखपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष अजितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो नामजद अभियुक्तों बादल कुमार और दीपक मंडल (गिरफ्तार भाइयों के पिता) को गिरफ्तार कर लिया था। अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए दोनों सहोदर भाइयों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद और आठ अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया था। मामले के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *