सिंगरौली में जेम्स बेकरी पर छापा, 3200 किलो मिठाई जब्त:वाराणसी से आई मिठाई के सैंपल लिए, रिपोर्ट के बाद लेंगे एक्शन

सिंगरौली में जेम्स बेकरी पर छापा, 3200 किलो मिठाई जब्त:वाराणसी से आई मिठाई के सैंपल लिए, रिपोर्ट के बाद लेंगे एक्शन

सिंगरौली जिले के माजनखुर्द स्थित जेम्स डिपार्टमेंटल एवं बेकरी स्टोर पर सोमवार शाम प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। संदिग्ध खाद्य पदार्थ भंडारित होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में मिठाई जब्त की गई। जांच के दौरान टीम को पता चला कि यह मिठाई वाराणसी से मंगाई गई थी और आगामी त्योहारों के लिए बाजार में बिक्री के लिए रखी गई थी। मिठाई की निर्माण तिथि और गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नियमानुसार सैंपल लिए। मौके से लगभग 3200 किलोग्राम मिठाई जब्त की गई। टीम ने पंचनामा तैयार कर जब्त मिठाई को फिलहाल स्टोर संचालक की सुपुर्दगी में रखा है। संचालक को निर्देश दिए गए हैं कि जांच रिपोर्ट आने तक इन मिठाइयों की बिक्री या इन्हें नष्ट करने की कोई कार्रवाई न की जाए। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे सिंगरौली के एसडीएम सुरेश जाधव ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम के साथ मौके पर छापेमारी की गई थी। उन्होंने पुष्टि की कि जांच के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिले, जिन्हें जब्त कर सैंपलिंग कराई गई है। सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद मिठाई की गुणवत्ता और मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर स्टोर संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *