नवादा में एक युवक का कान उसकी प्रेमिका के भाई ने काट दिया। युवक पर यह हमला तब हुआ जब वह फोन पर बात कर रहा था और प्रेमिका के भाई को शक हुआ कि प्रेमी उसकी बहन से बात कर रहा है। यह घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा मलिक टोला में हुई। पीड़ित युवक की पहचान कृष्ण ठाकुर का बेटा अमर कुमार (23) के रूप में हुई है। अमर अपने घर से आटा लाने के लिए निकला था। वह अपने बाएं कान में फोन लगाकर बात कर रहा था, तभी अचानक उसकी प्रेमिका का भाई वहां पहुंच गया और हमला कर दिया। अब जानें पूरी घटना… प्रेमिका के भाई ने अमर से पूछा कि वह उसकी बहन से क्यों बात कर रहा है। अमर ने इस बात से इनकार करते हुए बताया कि उसकी बातचीत 6 महीने से बंद है। इस पर गुस्सा होकर प्रेमिका के भाई ने चाकू से अमर का बायां कान काट दिया। हमलावर ने कथित तौर पर कहा, “जिस कान से तुम सुनते हो, उस कान से सुनने लायक ही तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।” कान कटने के बाद अमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कटे हुए कान को ठंडे पानी की बोतल में रखकर अस्पताल पहुंचाया गया था। 6 महीने पहले ही हुआ था ब्रेकअप अमर कुमार ने बताया कि वह और लड़की 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़ने जाते थे। हालांकि, उसने दावा किया कि 6 महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका था और उसने लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। अमर के अनुसार, लड़की की शादी होने वाली है। उसने बताया कि बातचीत बंद होने के बावजूद उस पर शक के आधार पर हमला किया गया और मारपीट के दौरान उसका कान काट दिया गया। पीड़ित अमर के माता-पिता ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। दैनिक भास्कर टीम ने प्रेमिका के परिवार वालों से बात करने की कोशिश की लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। डॉ विक्रम कुमार ने बताया कि कान थोड़ी सी कटी है इलाज कर दी गई है। पूरी घटना पर बुंदेलखंडी थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला की जांच की जा रही है दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नवादा में एक युवक का कान उसकी प्रेमिका के भाई ने काट दिया। युवक पर यह हमला तब हुआ जब वह फोन पर बात कर रहा था और प्रेमिका के भाई को शक हुआ कि प्रेमी उसकी बहन से बात कर रहा है। यह घटना बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के पारनवादा मलिक टोला में हुई। पीड़ित युवक की पहचान कृष्ण ठाकुर का बेटा अमर कुमार (23) के रूप में हुई है। अमर अपने घर से आटा लाने के लिए निकला था। वह अपने बाएं कान में फोन लगाकर बात कर रहा था, तभी अचानक उसकी प्रेमिका का भाई वहां पहुंच गया और हमला कर दिया। अब जानें पूरी घटना… प्रेमिका के भाई ने अमर से पूछा कि वह उसकी बहन से क्यों बात कर रहा है। अमर ने इस बात से इनकार करते हुए बताया कि उसकी बातचीत 6 महीने से बंद है। इस पर गुस्सा होकर प्रेमिका के भाई ने चाकू से अमर का बायां कान काट दिया। हमलावर ने कथित तौर पर कहा, “जिस कान से तुम सुनते हो, उस कान से सुनने लायक ही तुम्हें नहीं छोड़ेंगे।” कान कटने के बाद अमर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कटे हुए कान को ठंडे पानी की बोतल में रखकर अस्पताल पहुंचाया गया था। 6 महीने पहले ही हुआ था ब्रेकअप अमर कुमार ने बताया कि वह और लड़की 2 साल से एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़ने जाते थे। हालांकि, उसने दावा किया कि 6 महीने पहले ही ब्रेकअप हो चुका था और उसने लड़की का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। अमर के अनुसार, लड़की की शादी होने वाली है। उसने बताया कि बातचीत बंद होने के बावजूद उस पर शक के आधार पर हमला किया गया और मारपीट के दौरान उसका कान काट दिया गया। पीड़ित अमर के माता-पिता ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। दैनिक भास्कर टीम ने प्रेमिका के परिवार वालों से बात करने की कोशिश की लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। डॉ विक्रम कुमार ने बताया कि कान थोड़ी सी कटी है इलाज कर दी गई है। पूरी घटना पर बुंदेलखंडी थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला की जांच की जा रही है दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


