बांका के बेलहर प्रखंड अंतर्गत जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के निमिया गांव में रविवार की शाम 28 साल के युवक की मौत कीटनाशक पदार्थ खाने से हो गई। 2 दिन पहले ही फोन पर पत्नी से विवाद हुआ था। मृतक की पहचान स्वर्गीय अनिल ठाकुर का बेटा रोहित कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार ठाकुर का 2 दिन पहले अपनी पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार को उसने घर में सल्फास खा लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया। ऑटो चलाकर जीवनयापन करता था वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अमरपुर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रोहित गांव में किराये पर ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करते थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में एक भाई अमित ठाकुर हैं, जो अलग रहते हैं। करीब एक वर्ष पूर्व रोहित की शादी खड़गपुर में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद दोबारा वापस लौटकर घर नहीं आई। पत्नी के साथ लंबे समय से मतभेद ग्रामीणों के अनुसार पत्नी के साथ लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। यह भी चर्चा है कि उनकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे रोहित मानसिक तनाव में रहते थे। बताया जाता है कि 2 दिन पहले ही फोन पर हुए विवाद के बाद वह काफी परेशान थे। घटना की सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है। बांका के बेलहर प्रखंड अंतर्गत जिलेबियामोड़ थाना क्षेत्र के निमिया गांव में रविवार की शाम 28 साल के युवक की मौत कीटनाशक पदार्थ खाने से हो गई। 2 दिन पहले ही फोन पर पत्नी से विवाद हुआ था। मृतक की पहचान स्वर्गीय अनिल ठाकुर का बेटा रोहित कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित कुमार ठाकुर का 2 दिन पहले अपनी पत्नी से फोन पर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार को उसने घर में सल्फास खा लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया। ऑटो चलाकर जीवनयापन करता था वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अमरपुर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रोहित गांव में किराये पर ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करते थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में एक भाई अमित ठाकुर हैं, जो अलग रहते हैं। करीब एक वर्ष पूर्व रोहित की शादी खड़गपुर में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद दोबारा वापस लौटकर घर नहीं आई। पत्नी के साथ लंबे समय से मतभेद ग्रामीणों के अनुसार पत्नी के साथ लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। यह भी चर्चा है कि उनकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे रोहित मानसिक तनाव में रहते थे। बताया जाता है कि 2 दिन पहले ही फोन पर हुए विवाद के बाद वह काफी परेशान थे। घटना की सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।


