सहरसा में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:दवा लेने जा रही थीं 65 वर्षीय सीता देवी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

सहरसा में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:दवा लेने जा रही थीं 65 वर्षीय सीता देवी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय उन्हें टक्कर मार दी थी। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हो गया। मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक निवासी सीताराम पंडित की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। सीता देवी गृहिणी थीं। उनके तीन पुत्र हैं, जो सभी बाहर मजदूरी करते हैं। मृतका की पुत्रवधू सुनैना देवी ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे सीता देवी की तबीयत खराब थी और खांसी ज्यादा होने के कारण वह घर के पास सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर स्थित मेडिकल दुकान से दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने सड़क पार करते समय उन्हें टक्कर मार दी थी। महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह करीब 8 बजे उनका निधन हो गया। मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक निवासी सीताराम पंडित की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। सीता देवी गृहिणी थीं। उनके तीन पुत्र हैं, जो सभी बाहर मजदूरी करते हैं। मृतका की पुत्रवधू सुनैना देवी ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे सीता देवी की तबीयत खराब थी और खांसी ज्यादा होने के कारण वह घर के पास सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर स्थित मेडिकल दुकान से दवा लेने जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *