बेगूसराय में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई है। दोनों पक्ष अपने-अपने घर की छत से एक-दूसरे पर पथराव कर रहे हैं। एक तरफ से गोलीबारी भी हुई है। इस बीच गाली-गलौज भी हो रहा है। दोनों घर के बीच जो लोग रहे रहे, उनके बीच अफरा-तफरी मच रही। घटना 5 जून की है। 6 जून को दोनों तरफ से बछवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आज गोलीबारी और पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया है। एक ने अवैध वसूली का आरोप लगा है तो दूसरे ने बेटी पर बाइक चढ़ाने का आरोप लगाया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पंचायत नारेपुर पश्चिम गांव की है। हमले की तस्वीरें… पहला पक्ष- अवैध वसूली के विरोध पर हुआ हमला एक पक्ष के प्रमोद यादव ने आरोप लगाया है कि नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर मोहन यादव और उसके साथी मिलकर अवैध रूप से सरैात वसूली करते हैं। हमलोगों ने इसी बात का विरोध जताया था। इस संबंध में गवाही भी दी थी। इसी बात का उनलोगों में खुन्नस था। मोहन यादव, सोहन यादव और उनके अन्य सहयोगियों ने 5 जून को हमारे घर पर हमला कर दिया। हमलोगों पर पत्थर से हमला किया गया। गोली भी चलाई।
दूसरा पक्ष- धक्का मारने का विरोध पर चलाई गोली वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से स्वर्गीय सहदेव यादव की पत्नी मेघनी देवी ने भी थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है। उन्होंने प्रमोद यादव समेत 7 लोगों को नामजद और 10 अज्ञात को आरोपी बनाया है। मेघनी देवी ने बताया कि प्रमोद यादव के भतीजे करण यादव ने मेरी बेटी के पैर पर बाइक चढ़ा दी थी, जिससे वह चोटिल हो गई। जब हम इस बात की शिकायत करने और विरोध जताने गए तो वे लोग उग्र हो गए और विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने हमारे ऊपर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे मेरे करकट (एस्बेस्टस) का घर पूरी तरह टूट गया। इस दौरान उन लोगों ने हमें डराने और जान से मारने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं। वर्चस्व को लेकर होते रहता विवाद घटना के बाद से ही दो गुटों के बीच तनाव बना है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार झमटिया गंगा घाट के आसपास के क्षेत्रों में पहले भी वर्चस्व को लेकर विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार सरेआम गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष बोले- जांच कर रहे हैं बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि नारेपुर गांव में पथराव और गोलीबारी की सूचना मिली है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी करने, मारपीट करने और जानलेवा हमला करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों से आवेदन मिल चुका है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई चल रही है। बेगूसराय में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई है। दोनों पक्ष अपने-अपने घर की छत से एक-दूसरे पर पथराव कर रहे हैं। एक तरफ से गोलीबारी भी हुई है। इस बीच गाली-गलौज भी हो रहा है। दोनों घर के बीच जो लोग रहे रहे, उनके बीच अफरा-तफरी मच रही। घटना 5 जून की है। 6 जून को दोनों तरफ से बछवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आज गोलीबारी और पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया है। एक ने अवैध वसूली का आरोप लगा है तो दूसरे ने बेटी पर बाइक चढ़ाने का आरोप लगाया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी पंचायत नारेपुर पश्चिम गांव की है। हमले की तस्वीरें… पहला पक्ष- अवैध वसूली के विरोध पर हुआ हमला एक पक्ष के प्रमोद यादव ने आरोप लगाया है कि नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर मोहन यादव और उसके साथी मिलकर अवैध रूप से सरैात वसूली करते हैं। हमलोगों ने इसी बात का विरोध जताया था। इस संबंध में गवाही भी दी थी। इसी बात का उनलोगों में खुन्नस था। मोहन यादव, सोहन यादव और उनके अन्य सहयोगियों ने 5 जून को हमारे घर पर हमला कर दिया। हमलोगों पर पत्थर से हमला किया गया। गोली भी चलाई।
दूसरा पक्ष- धक्का मारने का विरोध पर चलाई गोली वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से स्वर्गीय सहदेव यादव की पत्नी मेघनी देवी ने भी थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है। उन्होंने प्रमोद यादव समेत 7 लोगों को नामजद और 10 अज्ञात को आरोपी बनाया है। मेघनी देवी ने बताया कि प्रमोद यादव के भतीजे करण यादव ने मेरी बेटी के पैर पर बाइक चढ़ा दी थी, जिससे वह चोटिल हो गई। जब हम इस बात की शिकायत करने और विरोध जताने गए तो वे लोग उग्र हो गए और विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने हमारे ऊपर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे मेरे करकट (एस्बेस्टस) का घर पूरी तरह टूट गया। इस दौरान उन लोगों ने हमें डराने और जान से मारने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं। वर्चस्व को लेकर होते रहता विवाद घटना के बाद से ही दो गुटों के बीच तनाव बना है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार झमटिया गंगा घाट के आसपास के क्षेत्रों में पहले भी वर्चस्व को लेकर विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार सरेआम गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष बोले- जांच कर रहे हैं बछवाड़ा थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि नारेपुर गांव में पथराव और गोलीबारी की सूचना मिली है। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी करने, मारपीट करने और जानलेवा हमला करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों से आवेदन मिल चुका है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई चल रही है।


