टीकमगढ़ में पुलिस आरक्षक ने युवक को पीटा, VIDEO:गिरफ्तारी वारंट के बारे में पूछने पर मारपीट का आरोप, टीआई बोले-फुटेज के होगी जांच

टीकमगढ़ में पुलिस आरक्षक ने युवक को पीटा, VIDEO:गिरफ्तारी वारंट के बारे में पूछने पर मारपीट का आरोप, टीआई बोले-फुटेज के होगी जांच

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक पर युवक से मारपीट का आरोप लगा है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरक्षक को युवक के साथ मारपीट करते देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। गिरफ्तारी वारंट के बारे में पूछने पर पीटा पुराना बस स्टैंड निवासी इमरान खान ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 3 बजे आरक्षक अगम दांगी उनके घर के पास आए। उन्होंने इमरान को फोन कर बुलाया और पकड़कर ले जाने लगे। जब युवक ने गिरफ्तारी वारंट के बारे में पूछा, तो आरक्षक ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रविवार को सामने आए सीसीटीवी वीडियो में आरक्षक युवक को पीटते और पकड़कर ले जाते हुए दिख रहा है। टीआई बोले-युवक ने नहीं दर्ज कराई शिकायत कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने जानकारी दी कि युवक ने अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने बताया कि संबंधित आरक्षक नाइट ड्यूटी पर था और रविवार को दिन में थाने नहीं आया। थाना प्रभारी पाठक के अनुसार, फोन पर पूछताछ में आरक्षक ने युवक पर सट्टा कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया है। आरक्षक का कहना है कि वह युवक को पूछताछ के लिए पकड़ने गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही जांच थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो के आधार पर युवक और आरक्षक दोनों को थाने बुलाया गया है। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *