बांका में बेटा नहीं होने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रजौन थाना क्षेत्र में संझा पंचायत अंतर्गत मधाय गांव की है। मृतका की पहचान मधाय गांव निवासी अमृत मंडल की 25 वर्षीय पत्नी नीतू कुमारी के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ससुराल वाले लगातार करते थे प्रताड़ित नीतू कुमारी मूल रूप से भागलपुर जिले के धर्मपुर बाईपास स्थित कोहली कुटहा गांव निवासी सुनील दास की बेटी थी। उसकी शादी 12 साल पहले रजौन थाना क्षेत्र के मधाय गांव निवासी अमृत मंडल से हुई थी। शादी के बाद नीतू को तीन पुत्रियां हुई थीं। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटा नहीं होने को लेकर पति और ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता सुनील दास ने बताया कि उनकी बेटी को अक्सर ताना दिया जाता था कि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी। इस बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पति तथा अन्य ससुराल वालों ने मिलकर नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी। खाट पर पड़ा हुआ था शव सुनील दास ने बताया कि उन्हें फोन कर सूचना दी गई कि उनकी बेटी की मौत सांप काटने से हो गई है। सूचना मिलने पर जब वे परिजनों के साथ शनिवार को मधाय गांव पहुंचे तो देखा कि घर के अधिकांश सदस्य फरार थे और नीतू का शव खाट पर पड़ा हुआ था। शव का निरीक्षण करने पर उसके गले पर निशान दिखाई दिया, जिससे पुष्टि हुई की गला दबाकर हत्या की गई है। क्योंकि आसपास घटनास्थल पर कहीं फांसी के फंदा नहीं लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा,थानाध्यक्ष राजरतन, एसआई मुकेश कुमार,विनोद कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गई। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन का निरीक्षण किया और विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मृतका के पिता सुनील दास, माता कुंती देवी, भाई तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के भाइयों ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि उसे बेटा नहीं हुआ था। उन्होंने पति, सास, ससुर, देवर सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख और नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही हैं, इसके बावजूद बेटे की चाहत में महिलाओं के साथ अत्याचार और हिंसा की घटनाएं चिंता का विषय हैं। मामले में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन का निरीक्षण किया और विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। बांका में बेटा नहीं होने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रजौन थाना क्षेत्र में संझा पंचायत अंतर्गत मधाय गांव की है। मृतका की पहचान मधाय गांव निवासी अमृत मंडल की 25 वर्षीय पत्नी नीतू कुमारी के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ससुराल वाले लगातार करते थे प्रताड़ित नीतू कुमारी मूल रूप से भागलपुर जिले के धर्मपुर बाईपास स्थित कोहली कुटहा गांव निवासी सुनील दास की बेटी थी। उसकी शादी 12 साल पहले रजौन थाना क्षेत्र के मधाय गांव निवासी अमृत मंडल से हुई थी। शादी के बाद नीतू को तीन पुत्रियां हुई थीं। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटा नहीं होने को लेकर पति और ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित करते थे। मृतका के पिता सुनील दास ने बताया कि उनकी बेटी को अक्सर ताना दिया जाता था कि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी। इस बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पति तथा अन्य ससुराल वालों ने मिलकर नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी। खाट पर पड़ा हुआ था शव सुनील दास ने बताया कि उन्हें फोन कर सूचना दी गई कि उनकी बेटी की मौत सांप काटने से हो गई है। सूचना मिलने पर जब वे परिजनों के साथ शनिवार को मधाय गांव पहुंचे तो देखा कि घर के अधिकांश सदस्य फरार थे और नीतू का शव खाट पर पड़ा हुआ था। शव का निरीक्षण करने पर उसके गले पर निशान दिखाई दिया, जिससे पुष्टि हुई की गला दबाकर हत्या की गई है। क्योंकि आसपास घटनास्थल पर कहीं फांसी के फंदा नहीं लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा,थानाध्यक्ष राजरतन, एसआई मुकेश कुमार,विनोद कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गई। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन का निरीक्षण किया और विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मृतका के पिता सुनील दास, माता कुंती देवी, भाई तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के भाइयों ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि उसे बेटा नहीं हुआ था। उन्होंने पति, सास, ससुर, देवर सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख और नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि आज बेटियां हर क्षेत्र में परिवार और समाज का नाम रोशन कर रही हैं, इसके बावजूद बेटे की चाहत में महिलाओं के साथ अत्याचार और हिंसा की घटनाएं चिंता का विषय हैं। मामले में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन का निरीक्षण किया और विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।


