‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम, पटना में साइकिल रैली:इनकम टैक्स गोलंबर से निकले साइकिल प्रेमी, रत्नेश कुशवाहा बोले-स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम, पटना में साइकिल रैली:इनकम टैक्स गोलंबर से निकले साइकिल प्रेमी, रत्नेश कुशवाहा बोले-स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खेल प्रेमी और विभिन्न वर्गों के लोग इस साइकिल रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाकर फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पहले देखिए साइकिल रैली की तस्वीर… हर संडे को हम आधा घंटा साइकिल चलाएं विधायक रत्नेश कुशवाहा भी इस साइकिल रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, ‘आज साइकिल दिवस के अवसर पर संडे और साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अपने जीवन में संकल्प लें कि हर रविवार को साइकिल चलाएंगे, इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। इससे यह संदेश भी जाएगा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिक अवस्था बनती है। जब आप स्वस्थ रहेंगे, तभी समाज में सहभागिता कर सकते हैं। हमें ये संकल्प लेना चाहिए कि हर संडे को हम आधा घंटा साइकिल चलाएंगे। पीएम ने कहा था- आपकी उम्र कोई भी हो, आपको फिट रहना है बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि, ‘आज साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आपकी उम्र कोई भी हो, आपको फिट रहना है, पूरे देश को फिट रहना है।’ ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी फिटनेस अभियान है। इसका उद्देश्य साइकिल चलाने को लेकर कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार करना और युवाओं के बीच बढ़ते मोटापे की समस्या से निपटना है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खेल प्रेमी और विभिन्न वर्गों के लोग इस साइकिल रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ साइकिल चलाकर फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पहले देखिए साइकिल रैली की तस्वीर… हर संडे को हम आधा घंटा साइकिल चलाएं विधायक रत्नेश कुशवाहा भी इस साइकिल रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि, ‘आज साइकिल दिवस के अवसर पर संडे और साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अपने जीवन में संकल्प लें कि हर रविवार को साइकिल चलाएंगे, इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। इससे यह संदेश भी जाएगा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिक अवस्था बनती है। जब आप स्वस्थ रहेंगे, तभी समाज में सहभागिता कर सकते हैं। हमें ये संकल्प लेना चाहिए कि हर संडे को हम आधा घंटा साइकिल चलाएंगे। पीएम ने कहा था- आपकी उम्र कोई भी हो, आपको फिट रहना है बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि, ‘आज साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आपकी उम्र कोई भी हो, आपको फिट रहना है, पूरे देश को फिट रहना है।’ ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक राष्ट्रव्यापी फिटनेस अभियान है। इसका उद्देश्य साइकिल चलाने को लेकर कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार करना और युवाओं के बीच बढ़ते मोटापे की समस्या से निपटना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *