ट्रैक्टर पलटने से 2 किशोर जिंदा जले:परिजन ने मालिक और ड्राइवर के खिलाफ FIR कराया दर्ज, ओवरलोड की वजह से हादसा

ट्रैक्टर पलटने से 2 किशोर जिंदा जले:परिजन ने मालिक और ड्राइवर के खिलाफ FIR कराया दर्ज, ओवरलोड की वजह से हादसा

कैमूर में शुक्रवार शाम मिट्टी से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी में आग लगने की वजह से दो नाबालिग किशोरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि दोनों किशोरों के शव पूरी तरह जलकर कोयला बन गए, जिससे उनकी पहचान करना असंभव हो गया। पुलिस के अनुसार, अब शवों की शिनाख्त केवल डीएनए जांच के जरिए ही संभव हो पाएगी। रविवार को इस मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव के पास की है। मृतकों की पहचान नौघरा गांव निवासी कलामुद्दीन अंसारी के बेटे शैस अंसारी(11) और हसीर धोबी के बेटे सेचन अली(14) के रूप में हुई है। जान बचाकर ड्राइवर मौके से फरार घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलटते ही चालक अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गया। दोनों किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गए और इसी दौरान ट्रैक्टर के ईंधन टैंक में आग लग गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग मृतक शैस अंसारी की मां शबरा खातून ने इस मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नाबालिग बच्चों से नियमों के विरुद्ध जबरन बाल श्रम कराया जा रहा था। क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण ही यह हादसा हुआ। शबरा खातून ने इसे लापरवाही से हुई हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और मालिक की तलाश शुरू कर दी है। कैमूर में शुक्रवार शाम मिट्टी से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी में आग लगने की वजह से दो नाबालिग किशोरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि दोनों किशोरों के शव पूरी तरह जलकर कोयला बन गए, जिससे उनकी पहचान करना असंभव हो गया। पुलिस के अनुसार, अब शवों की शिनाख्त केवल डीएनए जांच के जरिए ही संभव हो पाएगी। रविवार को इस मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव के पास की है। मृतकों की पहचान नौघरा गांव निवासी कलामुद्दीन अंसारी के बेटे शैस अंसारी(11) और हसीर धोबी के बेटे सेचन अली(14) के रूप में हुई है। जान बचाकर ड्राइवर मौके से फरार घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलटते ही चालक अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गया। दोनों किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गए और इसी दौरान ट्रैक्टर के ईंधन टैंक में आग लग गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग मृतक शैस अंसारी की मां शबरा खातून ने इस मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नाबालिग बच्चों से नियमों के विरुद्ध जबरन बाल श्रम कराया जा रहा था। क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण ही यह हादसा हुआ। शबरा खातून ने इसे लापरवाही से हुई हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और मालिक की तलाश शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *