इसराना में चोरों ने अलमारी तोड़कर 50 हजार चुराए:गहरी नींद में सो रहा था परिवार, रात को पानी पीने के लिए उठा मकान मालिक

इसराना में चोरों ने अलमारी तोड़कर 50 हजार चुराए:गहरी नींद में सो रहा था परिवार, रात को पानी पीने के लिए उठा मकान मालिक

पानीपत जिले में इसराना की मेट्रो गली में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर अलमारी से 50 हजार रुपए चुरा लिए। यह घटना बीती रात करीब 2 बजे हुई। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसराना निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार रात को खाना खाकर सो रहा था। देर रात करीब 2 बजे जब उनकी आंख खुली और वे पानी पीने के लिए उठे, तो उन्होंने देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से गायब मिले रुपए सुरेंद्र सिंह ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *