झड़प में घायल युवक की इलाज के समय मौत:सुपौल में 14 लोगों पर मर्डर का आरोप, बच्चों के विवाद में हुई घटना

झड़प में घायल युवक की इलाज के समय मौत:सुपौल में 14 लोगों पर मर्डर का आरोप, बच्चों के विवाद में हुई घटना

सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर पंचायत के हनुमाननगर वार्ड संख्या 7 में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना में गंभीर रूप से घायल मो. अंसारूल शाह की शनिवार को नेपाल के विराटनगर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतक के भाई ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए हत्या, मारपीट, लूटपाट का आरोप लगाया है। गंदगी और ईंट-पत्थर फेंके जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था पीड़ित पक्ष के अनुसार 4 जून की शाम पड़ोसियों के बच्चों द्वारा उनके आंगन में गंदगी और ईंट-पत्थर फेंके जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर हनुमाननगर निवासी मो. दिलशाद आलम अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे और पड़ोसी पक्ष से बात करने गए। आरोप है कि बातचीत के दौरान पड़ोसी पक्ष के लोग आक्रामक हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता अब्दुल जलील साह को भी लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। सोने का लॉकेट और 30 हजार रुपये नकद छीन लेने का आरोप परिजनों ने घटना के दौरान लगभग 80 हजार रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट और 30 हजार रुपये नकद छीन लेने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक आरोपी ने देसी कट्टा लहराकर लोगों में दहशत फैला दी, जिससे ग्रामीण हस्तक्षेप नहीं कर सके। घटना के बाद सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल मो. अंसारूल साह को बाद में नेपाल के विराटनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर पंचायत के हनुमाननगर वार्ड संख्या 7 में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना में गंभीर रूप से घायल मो. अंसारूल शाह की शनिवार को नेपाल के विराटनगर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतक के भाई ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर 14 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए हत्या, मारपीट, लूटपाट का आरोप लगाया है। गंदगी और ईंट-पत्थर फेंके जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था पीड़ित पक्ष के अनुसार 4 जून की शाम पड़ोसियों के बच्चों द्वारा उनके आंगन में गंदगी और ईंट-पत्थर फेंके जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर हनुमाननगर निवासी मो. दिलशाद आलम अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे और पड़ोसी पक्ष से बात करने गए। आरोप है कि बातचीत के दौरान पड़ोसी पक्ष के लोग आक्रामक हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता अब्दुल जलील साह को भी लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया गया, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। सोने का लॉकेट और 30 हजार रुपये नकद छीन लेने का आरोप परिजनों ने घटना के दौरान लगभग 80 हजार रुपये मूल्य का सोने का लॉकेट और 30 हजार रुपये नकद छीन लेने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि एक आरोपी ने देसी कट्टा लहराकर लोगों में दहशत फैला दी, जिससे ग्रामीण हस्तक्षेप नहीं कर सके। घटना के बाद सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल सुपौल रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल मो. अंसारूल साह को बाद में नेपाल के विराटनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *