बांका शहर के शास्त्री चौक पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बिरनीगढ़िया गांव निवासी योगेंद्र पंडित अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ बांका कोर्ट से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। शास्त्री चौक के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हाइवा का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया टक्कर लगने से अनीता देवी सड़क पर गिर गईं और हाइवा का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में योगेंद्र पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार हाइवा चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। बांका शहर के शास्त्री चौक पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बिरनीगढ़िया गांव निवासी योगेंद्र पंडित अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ बांका कोर्ट से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। शास्त्री चौक के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हाइवा का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया टक्कर लगने से अनीता देवी सड़क पर गिर गईं और हाइवा का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में योगेंद्र पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फरार हाइवा चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


