राबड़ी देवी का परिवार नौटंकीबाज- सांसद भीम सिंह:शेखपुरा में सांसद निधि से बने सामुदायिक भवन के उद्घाटन में लालू फैमिली पर निशाना

राबड़ी देवी का परिवार नौटंकीबाज- सांसद भीम सिंह:शेखपुरा में सांसद निधि से बने सामुदायिक भवन के उद्घाटन में लालू फैमिली पर निशाना

शेखपुरा में राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने शनिवार को सदर प्रखंड के धर्मपुर गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। यह भवन सांसद निधि कोष से 5.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इसका उद्देश्य चंद्रवंशी समाज के लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सुविधा प्रदान करना है। सांसद चंद्रवंशी ने बताया कि यह भवन चंद्रवंशी समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो आर्थिक रूप से पिछड़ा है और सामुदायिक समारोहों के लिए स्थान की कमी का सामना करता है। उन्होंने जिले में इसी प्रकार के 18 और बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। इन भवनों का उपयोग लोग अपने सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कर सकेंगे। राबड़ी देवी का पूरा परिवार नौटंकीबाज – राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने चंद्रवंशी समाज के लोगों को शिक्षित होने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में हिस्सेदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने समाज के युवाओं से अपने निकटवर्ती प्रखंड, अंचल और थाना कार्यालयों में जाकर समाज की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहने का आग्रह किया। उन्होंने समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय होने के लिए पैंट-शर्ट के बजाय धोती-पजामा-कुर्ता पहनने की सलाह भी दी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सरकारी आवास खाली न करने की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पूरा परिवार नौटंकीबाज है।” खेल को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन कार्य सांसद ने भारत की क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी के चयन पर भी हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर वैभव ने बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन कार्य चलाए जा रहे हैं। उन्हें आवास खाली करने का यह निर्णय राजनीति से प्रभावित नहीं है। बल्कि पुलिस और प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर यह आवास खाली करने की नोटिस दी गई है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर राजनेताओं के प्रशिक्षण के आधार पर थ्रेट परसेप्शन के आधार पर उनके आवास बॉडीगार्ड सुरक्षा आदि में कमी या बढ़ोतरी की जाती है। यह निर्णय कोई राजनीति निर्णय नहीं होता है। शेखपुरा में राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने शनिवार को सदर प्रखंड के धर्मपुर गांव में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। यह भवन सांसद निधि कोष से 5.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इसका उद्देश्य चंद्रवंशी समाज के लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सुविधा प्रदान करना है। सांसद चंद्रवंशी ने बताया कि यह भवन चंद्रवंशी समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो आर्थिक रूप से पिछड़ा है और सामुदायिक समारोहों के लिए स्थान की कमी का सामना करता है। उन्होंने जिले में इसी प्रकार के 18 और बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की। इन भवनों का उपयोग लोग अपने सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कर सकेंगे। राबड़ी देवी का पूरा परिवार नौटंकीबाज – राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने चंद्रवंशी समाज के लोगों को शिक्षित होने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में हिस्सेदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने समाज के युवाओं से अपने निकटवर्ती प्रखंड, अंचल और थाना कार्यालयों में जाकर समाज की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत रहने का आग्रह किया। उन्होंने समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय होने के लिए पैंट-शर्ट के बजाय धोती-पजामा-कुर्ता पहनने की सलाह भी दी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सरकारी आवास खाली न करने की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का पूरा परिवार नौटंकीबाज है।” खेल को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन कार्य सांसद ने भारत की क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी के चयन पर भी हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर वैभव ने बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन कार्य चलाए जा रहे हैं। उन्हें आवास खाली करने का यह निर्णय राजनीति से प्रभावित नहीं है। बल्कि पुलिस और प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर यह आवास खाली करने की नोटिस दी गई है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर राजनेताओं के प्रशिक्षण के आधार पर थ्रेट परसेप्शन के आधार पर उनके आवास बॉडीगार्ड सुरक्षा आदि में कमी या बढ़ोतरी की जाती है। यह निर्णय कोई राजनीति निर्णय नहीं होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *