इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:डॉग ने 40 को काटा, बच्ची के साथ गलत हरकत; डंपर की चपेट में आया बाइक सवार

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:डॉग ने 40 को काटा, बच्ची के साथ गलत हरकत; डंपर की चपेट में आया बाइक सवार

नमस्कार,
ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। 1. डॉग ने 40 को काटा, 25 कुत्ते पकड़ाए सांवेर रोड इलाके में शुक्रवार को एक कुत्ते ने 40 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। पीड़ितों में डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीज, सिक्योरिटी गार्ड और राहगीर शामिल हैं। इनमें 16 से अधिक लोग अरबिंदो अस्पताल से जुड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने नई दिल्ली से कंपनी के दो शातिर डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो डॉक्टरों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर… 3. बच्ची के साथ गलत हरकत, लोगों में आक्रोश शुक्रवार रात लोगों ने गोम्मटगिरि चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर… 4. पारिवारिक विवाद में हुई हत्या का खुलासा द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सूर्यदेव नगर, नाथ मोहल्ला में 4 जून को हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। ये हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुए थी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. डिलीवरी बॉय का मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 6. इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक एमपी को वैश्विक निवेश और व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश मंच-2026” का आयोजन इंदौर के रेडिसन होटल में किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 7. अभि तोमर हत्याकांड में मुख्य शूटर डिल्लू लहारिया गिरफ्तार लसूड़िया क्षेत्र में हुए अभि तोमर हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपी डिल्लू उर्फ चंदन उर्फ चंद्रकांत लहारिया को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभि तोमर को गोली डिल्लू ने अपनी रायफल से मारी थी। पढ़ें पूरी खबर… 8. नर्मदापुरम-सीहोर में आंधी-बारिश, 21 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून से पहले प्री-मानसून जमकर बरस रहा है। भोपाल, इंदौर समेत करीब 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। नर्मदापुरम में आंधी के साथ बारिश हो रही है। वहीं सीहोर में भी दोपहर से जमकर पानी बरस रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 9. “भास्कर समाधान” पर समस्या, पार्षद ने कराया निराकरण दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से आम लोगों की समस्याएं दूर हो रही हैं। एक जून से लगातार यह प्रक्रिया जारी है। ऐसा ही एक उदाहरण इंदौर के वार्ड क्रमांक 45 से सामने आया। दरअसल, कुम्हारभट्टा, एलआईजी स्क्वायर क्षेत्र के निवासी हिमांशु गाडेकर ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर सड़क के बीचों-बीच बने खतरनाक गड्ढे और उसमें से बाहर निकले लोहे के सरियों की समस्या पोस्ट की। पढ़ें पूरी खबर… 10. मेडिकैप्स चौराहे पर डंपर की चपेट में आया बाइक सवार किशनगंज थाना क्षेत्र के मेडिकैप्स चौराहे पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बाइक सवार डंपर की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बाइक डंपर के नीचे फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *