सीतामढ़ी में युवक 3 महीने से लापता:मां बेटे की तस्वीर लेकर तलाश में जुटी

सीतामढ़ी में युवक 3 महीने से लापता:मां बेटे की तस्वीर लेकर तलाश में जुटी

सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के भेडहिया गांव से एक युवक पिछले तीन माह से लापता है। युवक की पहचान छोटन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। उसके अचानक गायब हो जाने के बाद से परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों के अनुसार, छोटन लगभग तीन महीने पहले घर से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सभी सदस्य उसकी वापसी को लेकर चिंतित छोटन की मां अपने बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर लगातार उसकी तलाश कर रही हैं। वह हर मिलने वाले व्यक्ति से उसके बारे में जानकारी पूछती हैं और उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रही हैं। परिवार का कहना है कि छोटन के बिना घर का माहौल बदल गया है और सभी सदस्य उसकी वापसी को लेकर चिंतित हैं। इस मामले पर बेला थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता युवक की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी और खोजबीन लगातार जारी है। सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के भेडहिया गांव से एक युवक पिछले तीन माह से लापता है। युवक की पहचान छोटन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। उसके अचानक गायब हो जाने के बाद से परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों के अनुसार, छोटन लगभग तीन महीने पहले घर से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सभी सदस्य उसकी वापसी को लेकर चिंतित छोटन की मां अपने बेटे की तस्वीर हाथ में लेकर लगातार उसकी तलाश कर रही हैं। वह हर मिलने वाले व्यक्ति से उसके बारे में जानकारी पूछती हैं और उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रही हैं। परिवार का कहना है कि छोटन के बिना घर का माहौल बदल गया है और सभी सदस्य उसकी वापसी को लेकर चिंतित हैं। इस मामले पर बेला थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता युवक की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी और खोजबीन लगातार जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *