तिलयुगा नदी में डूबने से किशोर की मौत:सुपौल में नहाते समय गहरे पानी में गया, मुआवजा का आश्वासन

तिलयुगा नदी में डूबने से किशोर की मौत:सुपौल में नहाते समय गहरे पानी में गया, मुआवजा का आश्वासन

सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तिलयुगा नदी में डूबने से लगभग 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना जरौली-इस्लामपुर सड़क मार्ग स्थित आरसीसी पुल के नीचे की है, जहां नहाने के दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 स्थित जरौली गांव निवासी लक्ष्मी कामत के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हिमांशु अन्य बच्चों के साथ तिलयुगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। नदी में डूबने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मो. जावेद अनवर ने बताया कि नदी में डूबने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत पाया गया। दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। कुछ वर्ष पूर्व हिमांशु की बहन की भी तिलयुगा नदी किनारे मिट्टी खुदाई के दौरान धंसान की चपेट में आने से मौत हो गई थी। एक ही परिवार में दूसरी बार हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सरकार द्वारा निर्धारित आपदा राहत एवं अन्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तिलयुगा नदी में डूबने से लगभग 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना जरौली-इस्लामपुर सड़क मार्ग स्थित आरसीसी पुल के नीचे की है, जहां नहाने के दौरान किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र के हरियाही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 स्थित जरौली गांव निवासी लक्ष्मी कामत के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हिमांशु अन्य बच्चों के साथ तिलयुगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। नदी में डूबने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मो. जावेद अनवर ने बताया कि नदी में डूबने के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के दौरान उसे मृत पाया गया। दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। कुछ वर्ष पूर्व हिमांशु की बहन की भी तिलयुगा नदी किनारे मिट्टी खुदाई के दौरान धंसान की चपेट में आने से मौत हो गई थी। एक ही परिवार में दूसरी बार हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सरकार द्वारा निर्धारित आपदा राहत एवं अन्य योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *