वाराणसी के नगर निगम के सदन में शनिवार को अहम मुद्दों पर बैठक हो रही है। जिसमें मानसून से पहले सीवर, सड़क, खड़ंजा, पेयजल और कुओं की सफाई का मामला गरमाया हुआ है। वहीं हर वार्ड में स्थित साफदफाई चौकी पर दो मजदूर और एक मिस्त्री की आवश्यकता को आज तक पूरा नहीं किये जाने के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने- सामने आ गया और जमकर बहस हुई। जिसको महापौर को हस्तक्षेप कर शांत करवाना पड़ा। मजदूर और मिस्त्री की मांग पर शुरू हुआ हंगामा दो साल पहले पार्षदों की मांग पर सभी वार्डों की सफाई चौकी पर एक मिस्त्री और दो मजदूर के नियुक्त किए जाने की बात कही गई थी। इस निर्देश के बावजूद अभी तक किसी भी वार्ड में इसे पूरा न किए जाने का पार्षद अमरदेव सिंह ने प्रश्न पूछा और महापौर से इसकी जवाबदेही मांगी। जिसपर राजेश यादव चुल्लू ने खड़े होकर कहा कि कई वार्डों में कार्य हो रहा है। कुछ वार्डों कमें ही इसकी कमी है। जिसपर हंगामा शुरू हो गया। आप से नहीं महापौर से चाहिए जवाब सपा पार्षद अमरनाथ यादव; कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव चुल्लू के जवाब देने से नाराज हो गए और उनके साथ ही साथ विपक्ष के पार्षदों ने भी हंगामा किया। अमरनाथ यादव ने खड़े होकर राजेश यादव चुल्लू से कहा कि आप से नहीं महापौर जी से मांगा है। आप अमरनाथ यादव का जवाब नहीं देंगे। जिसपर बहस शुरू हो गई। इस तरह नहीं चलेगा सदन, गलत बात महापौर अशोक तिवारी ने इस प्रकरण के हस्तक्षेप कर सभी को शांत कराया और कहा यह गलत बात है। ऐसे चिल्लाने से कुछ नहीं होगा। कार्य कराया जा रहा है जो समय नहीं हमसे कहिए। पार्टीगत होकर यहां कुछ नहीं कीजिए सब जनता के सरोकार से जुड़ा है। वहीं सबके बैठने के बाद उन्होंने मामला हल्का करने की कोशिश की और कहा अब फोटो हो गई बैठ जाएं आप लोग। फिलहाल सदन की बैठक जारी है और कई मसौदों पर सहमति और विचार किया जा रहा है।


