सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत आज उदयपुर के गोगुंदा यात्रा पर है। वे यहां गोगुंदा कस्बे में राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) योजना के तहत उपकरण वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए है। इस योजना के तहत उन वरिष्ठ नागरिकों को सहायक जीवन उपकरण प्रदान किए जा रहे है जो उम्र से संबंधित किसी भी विकलांगता/दुर्बलता से पीड़ित हैं। इस कार्यक्रम में इस क्षेत्र के करीब 1000 वरिष्ठ नागरिकों को अंग उपकरण किए जा रहे है और इसके बाद वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर गहलोत का उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, प्रधान सुंदर देवी गमेती आदि ने स्वागत किया।
इससे पहले गहलोत ने गोगुंदा में महाराणा प्रताप राजतिलक स्थली पर स्थित महादेव की की पूजा अर्चना की और राजतिलक स्थली पर स्थित प्रताप की प्रतिमा को नमन कर पुष्पांजलि की अर्पित की। इनपुट : गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा खबर अपडेट की जा रही है….


