जोधपुर में ट्रोलिंग से परेशान होकर जहर पीने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई की हालत में सुधार हो रहा है। मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल के ICU में भर्ती अनीता ने शनिवार सुबह अपने परिवार के लोगों से इशारों में बातचीत की और बताया कि वह अब ठीक हैं। अनीता के पति दीनाराम ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर अभद्र टिप्पणियां की थीं, जिससे वह काफी मानसिक तनाव में थीं। फिलहाल उनकी तबीयत पहले की तुलना में काफी बेहतर है। पति बोले- सुबह मिलकर आया था, अब पहले से सुधार है उन्होंने बताया- मैं सुबह अनीता से मिलकर आया था। ज्यादा बात नहीं कर रही लेकिन, हम जो कह रहे हैं, वह सुन रही है। उसका रिस्पॉन्ड भी कर रही है। उससे तबीयत का पूछा तो इशारों में बताया ठीक है। इसके बाद उन्होंने बैड को एडजस्ट करने का इशारा किया तो उसे भी सही किया। परिवार के लोगों ने ही 6 महीने पुराना वीडियो काट कर किया ट्रोल पति दीनाराम ने ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस पूरे विवाद के पीछे परिवार के ही कुछ लोग और अन्य इन्फ्लूएंसर्स हैं। उन्होंने बताया- अनीता के एक 6 महीने पुराने वीडियो का शुरुआती हिस्सा काटकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
छोटे कपड़ों को लेकर अनीता पर बेहद अभद्र और अश्लील कमेंट्स किए गए। दीनाराम ने कहा कि इस मामले को लेकर वे जल्द ही थाने में एफआईआर दर्ज करवाएंगे। अनीता के पूरी तरह ठीक होने के बाद वे दोनों साथ बैठकर मीडिया के सामने पूरा सच रखेंगे। डॉक्टर्स बोले- खतरे से बाहर हैं, बीपी भी स्टेबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुताबिक, अनीता की हालत में शनिवार (आज) को 5 से 10 प्रतिशत तक सुधार देखा गया है।
मरीज की हालत अब खतरे से बाहर है और उनका ब्लड प्रेशर (BP) भी स्टेबल है। वे धीरे-धीरे बोलने और रिस्पॉन्ड करने लगी हैं। हालांकि, पूरी तरह रिकवर होने में अभी 2 से 3 दिन का समय और लगेगा। इसलिए अभी उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है।
सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल परिवार के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। 4 दिन से ICU में चल रहा है इलाज यह पूरी घटना 3 जून की है। जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ (गोदारों की ढाणी, बालाजी फार्म हाउस) की रहने वाली अनीता ने 3 जून की सुबह करीब 11:30 बजे जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत एमडीएम हॉस्पिटल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी रात उन्हें आईसीयू (ICU) में शिफ्ट कर दिया गया था। पिछले चार दिनों से उनका इलाज जारी है। भांजे का आरोप- जमीन विवाद और गेमिंग माफिया का भी कनेक्शन इससे पहले अनीता के भांजे महेंद्र बिश्नोई ने आरोप लगाया था कि इस पूरे मामले के पीछे ससुराल में चल रहा जमीन का विवाद भी एक बड़ी वजह है। परिवार के ही 6 लोगों ने मिलकर जानबूझकर पुराना वीडियो वायरल कर ट्रोलिंग शुरू की थी। अनीता ने कुछ समय पहले ऑनलाइन गेमिंग के खिलाफ वीडियो बनाए थे, जिसके बाद उनकी इंस्टाग्राम आईडी भी हैक या बंद करवा दी गई थी। आईडी बाद में रिकवर हो गई थी। ट्रोलर्स ने 10 दिन पहले अनीता के पति दीनाराम को जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे पूरा परिवार सहमा हुआ था। ——- ये खबरें भी पढ़िए… जोधपुर में जहर पीने वाली इन्फ्लूएंसर की हालत में सुधार:भांजा बोला- ऑनलाइन गेम के खिलाफ वीडियो बनाने पर आईडी करवा दी थी बंद ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लूएंसर ने पी लिया जहर:सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी इन्फ्लूएंसर ने लाइव आकर जहर पीया, बोलीं- मरना बहुत मुश्किल,VIDEO:कहा- 8 लोगों ने इज्जत पर कीचड़ उछाला, जान से मारने की भी धमकी दी


