रीवा-हैदराबाद एक्सप्रेस को मिली मंजूरी:इटारसी और नर्मदापुरम के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ; नई ट्रेन की सौगात

रीवा-हैदराबाद एक्सप्रेस को मिली मंजूरी:इटारसी और नर्मदापुरम के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ; नई ट्रेन की सौगात

नर्मदापुरम जिले के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विंध्य क्षेत्र के रीवा और दक्षिण भारत के हाईटेक शहर हैदराबाद को जोड़ने वाली एक नई ट्रेन की सौगात क्षेत्र को मिली है। यह नई रेल सेवा नर्मदापुरम और इटारसी होकर गुजरेगी, जिससे यहां के यात्रियों को आवागमन का एक नया और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के विशेष प्रयासों से रीवा-सागर-नागपुर-हैदराबाद (चर्लपल्ली) नियमित ट्रेन (नंबर 20157/20158) को स्वीकृति मिली है। सांसद चौधरी ने इस नई ट्रेन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जनहित में मांग की थी। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने इस नई एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। विद्यार्थियों, युवाओं और व्यापारियों को होगा फायदा
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने इस सौगात पर खुशी जताते हुए कहा कि नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे नर्मदापुरम संभाग के लोगों को दक्षिण भारत (विशेषकर हैदराबाद) तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। इस कनेक्टिविटी से सबसे ज्यादा फायदा इन वर्गों को होगा: मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत का संपर्क होगा मजबूत
सांसद ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में रेल यातायात को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। क्षेत्र की जनता के लिए यह नई रेल सेवा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जो मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के बीच सामाजिक और व्यावसायिक संपर्क को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *